Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रउत दर्शन अधिकतम उपयोग एवं विवेकपूर्ण वितरण के द्वारा सभी की आवश्यकताओं की पूर्ति की सुनिश्चितता प्रदान करता है।
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड धर्म

    प्रउत दर्शन अधिकतम उपयोग एवं विवेकपूर्ण वितरण के द्वारा सभी की आवश्यकताओं की पूर्ति की सुनिश्चितता प्रदान करता है।

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रउत दर्शन अधिकतम उपयोग एवं विवेकपूर्ण वितरण के द्वारा सभी की आवश्यकताओं की पूर्ति की सुनिश्चितता प्रदान करता है।

    आज की राजनैतिक व्यवस्था में जाति,समूह,वर्ग, समुदाय एवं सम्प्रदाय के हित की राजनीति की जा रही है।दलगत राजनैतिक व्यवस्था में अपने अपने दलगत हित ही सर्वोपरि हो चुके हैं

    सर्वजनहिताय सर्वजनसुखाय के आलोक में प्रउत की भूमिका

     

     

    प्राउटिष्ट यूनिवर्सल की ओर से आनंद मार्ग जागृति गदरा में आयोजित पांच दिवसीय उपयोगिता प्रशिक्षण शिविर (यूटीसी) में चौथे दिन एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया इस विचार गोष्ठी का विषय “सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के आलोक में प्रउत की भूमिका”

    आचार्य प्रियतोसानंद अवधूत , आचार्य पुण्येशानन्द अवधूत,आचार्य रणधीर देव,आचार्य शिवानंद दानी,आचार्य परमानंद अवधूत ,आचार्य सतवार्तानंद अवधूत सभी ने कहा कि कहा कि

     

     

    आज की राजनैतिक व्यवस्था में जाति,समूह,वर्ग, समुदाय एवं सम्प्रदाय के हित की राजनीति की जा रही है।दलगत राजनैतिक व्यवस्था में अपने अपने दलगत हित ही सर्वोपरि हो चुके हैं।इसी राजनैतिक दुरावस्था में युगदृष्टा श्री श्री आनन्दमूर्ति जी ने प्रउत दर्शन का प्रतिपादन किया है।जिसमें समग्र मानव जाति के सर्वात्मक उन्नति के साथ पूरी सृष्टि के नैसर्गिक विकास की बात कही गयी है।प्रउत दर्शन अधिकतम उपयोग एवं विवेकपूर्ण वितरण के द्वारा सभी की आवश्यकताओं की पूर्ति की सुनिश्चितता प्रदान करता है। ज्ञात हो कि मनुष्य की आवश्यकताएं सीमित है, नपी-तुली हैं,जबकि उसकी इच्छाएं अनन्त हैं।अनन्त इच्छाओं की पूर्ति केवल अनन्त सत्ता ईश्वर की प्राप्ति से ही सम्भव हैं। इसलिए प्रउत दर्शन के अनुसार सभी मनुष्यों को अपनी अनन्त मनसाध्यात्मिक क्षमताओं को अनन्त सत्ता परमात्मा की मोड़ना है तथा उसकी सीमित आवश्यकताओं की पूर्ति प्रउत की संतुलित अर्थव्यवस्था के माध्यम से सुनिश्चित हो जाएगी।

     

    प्रउत दर्शन के अनुसार सीमित दुनियावी भौतिक सम्पत्ति के अनियंत्रित संग्रह पर प्रतिबंध रहेगा।अन्यथा पूंजीवादी अनीति और अतिचार युक्त अर्थव्यवस्था के कारण आज अमीर और अमीर तथा गरीब और गरीब होते जाएंगे।प्रउत की विकेन्द्रित अर्थव्यवस्था के अनुसार सभी लोगों की आवश्यकताओं की संवैधानिक सुनिश्चितता तय की जाएगी।
    परिणामस्वरूप प्रउत की सामाजिक आर्थिक राजनैतिक व्यवस्था में सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय को चरितार्थ किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत का मोस्ट वॉन्टेड आतंकी दाउद अस्पताल में गिन रहा आखिरी सांसें
    Next Article दिल्ली :कांग्रेस ने आम जनता से चंदा एकत्र करने के लिए शुरू किया ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान

    Related Posts

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    June 4, 2026

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    June 4, 2026

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.