लेखक: ललित गर्गशिक्षक दिवस: आत्ममंथन का अवसरशिक्षक दिवस केवल शिक्षकों के सम्मान का अवसर नहीं, बल्कि भारत की शिक्षा-दृष्टि, शिक्षक की भूमिका और भावी पीढ़ी के निर्माण पर गंभीर आत्ममंथन का दिन है। किसी राष्ट्र का भविष्य केवल उसके विद्यालयों की संख्या, भवनों की भव्यता, पुस्तकों की उपलब्धता या परीक्षाओं के परिणामों से निर्धारित नहीं होता, बल्कि इस बात से तय होता है कि उसके विद्यालयों से निकलने वाला मनुष्य कितना ज्ञानवान, विवेकशील, संवेदनशील, चरित्रवान और उत्तरदायी है। इसलिए आज देश में केवल शिक्षा क्रांति की नहीं, बल्कि शिक्षक क्रांति की भी आवश्यकता है। यदि शिक्षा का स्वरूप बदलना है…
Author: Devanand Singh
लेखक: श्याम किशोर चौबे ‘समय के साथ’: एक जरूरी किताब ‘समय के साथ’ सीनियर पत्रकार आनंद सिंह के लेखों का संग्रह है। इसमें छोटे-बड़े 23 लेख हैं। इसी में भारतीय जनसंचार संस्थान के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी का समसामयिक मुद्दों पर इंटरव्यू भी है। यह इंटरव्यू पत्रकारिता पर केंद्रित है, जो पढ़ने-गुनने लायक है। महज 83 पृष्ठों की यह किताब देश के कई शहरों का भ्रमण कराती है। सांस्थानिक पत्रकारिता के दौर में आनंद सिंह जिन-जिन शहरों में रहे, उनमें से कई से वे परिचय कराते हैं। वे लोकमत समाचार, राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, अमर उजाला, हिंदुस्तान जैसे कई…
सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन विभिन्न थीम एवं सामाजिक संदेशों पर प्रतिभागियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति, दर्शकों ने जमकर की सराहना राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पूरा शहर जन्माष्टमी के रंगों में सराबोर है, शहर में हर ओर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की धूम है। गुरुवार को सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाऊन हॉल में सूर्य मंदिर समिति के तत्वाधान में चल रहे तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे…
टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली ढांचे को दी मजबूती, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 3 सितंबर 2026। टाटा पावर ने उत्तर प्रदेश में अपनी जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन परियोजना के दूसरे चरण को सफलतापूर्वक चालू कर दिया है। इससे एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तेजी से बढ़ते बिजली मांग वाले क्षेत्रों में आपूर्ति की क्षमता और विश्वसनीयता बढ़ेगी। टाटा पावर की 100 प्रतिशत स्वामित्व वाली सहायक कंपनी टीपी जलपुरा खुरजा पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड (TPJKPTL) के माध्यम से परियोजना के तहत 162 सर्किट किलोमीटर (CKM) 400 KV डबल-सर्किट ट्रांसमिशन लाइन तथा जलपुरा में 1,000 MVA क्षमता…
टाटा स्टील का बोनस समझौता हुआ 25,603 कर्मचारियों के बीच वितरित होंगे 315 करोड़ रुपये कर्मचारियों के बैंक खाते में 11 सितम्बर को जाएगी राशि कंपनी के इतिहास का सबसे अधिकतम बोनस ओल्ड सीरीज को अधिकतम 4,52,512 रूपये, न्यू सीरीज कर्मचारियों को 1,28,448 रूपये कर्मचारियों का औसत बोनस 1,48,675 रूपये राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। टाटा स्टील प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक बोनस को लेकर गुरुवार को समझौता संपन्न हो गया। समझौते के तहत टाटा स्टील के भारत स्थित विभिन्न परिचालनों में कार्यरत 25,603 पात्र कर्मचारियों के बीच कुल 315 करोड़ रुपये बोनस के…
कोल्हान की आवाज को मिला निरंतर नेतृत्व, विजय आनंद मूनका फिर निर्विरोध चुने गए FJCCI क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर/रांची। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के चुनाव में विजय आनंद मूनका को कोल्हान प्रमंडल से लगातार दूसरी बार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। एकमात्र नामांकन होने के कारण उनका निर्वाचन निर्विरोध हुआ। मूनका सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चार वर्षों तक अध्यक्ष रह चुके हैं। व्यापारियों और उद्यमियों के मुद्दों को राज्य स्तर पर मजबूती से उठाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। पुनर्निर्वाचन पर उन्होंने व्यापार एवं उद्योग जगत…
बेरमो विधायक अनुप सिंह का जिला कांग्रेस ने किया स्वागत जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में चमरिया गेस्ट हाउस में हुआ सम्मान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर आगमन पर बेरमो विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनुप सिंह का पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। चमरिया गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने किया। इस अवसर पर विधायक अनुप सिंह ने जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री विजय यादव, केकेसी प्रदेश चेयरमैन शैलेश पाण्डेय, अमरजीत नाथ मिश्र, ज्योति मिश्र,…
घाटशिला में दावा-आपत्ति स्थलों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण होम-टू-रोल वेरिफिकेशन का लिया जायजा, मतदाताओं से संवाद कर सत्यापन प्रक्रिया की जानकारी ली राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में चल रहे SIR-2026 (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने घाटशिला प्रखंड में निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं, प्राप्त दावों-आपत्तियों और उनके निष्पादन की प्रगति की जानकारी ली। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह भी मौजूद रहीं। उपायुक्त ने संबंधित ERO, AERO, BLO एवं कर्मियों से दावा-आपत्ति आवेदनों के निष्पादन और मतदाताओं को…
एसआईआर दावा-आपत्ति को लेकर कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर, बूथ स्तर पर मतदाताओं की मदद का आह्वान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत दावा-आपत्ति विषय पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन तिलक पुस्तकालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने की। प्रशिक्षक कौशल प्रधान ने कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम-पता एवं अन्य विवरण में सुधार, आपत्ति के निराकरण तथा फॉर्म-8 की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिन पात्र…
निखार सबलोक हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, यूपी के दो कथित शूटर हथियार के साथ गिरफ्तार 15 लाख रुपये की सुपारी का खुलासा, हत्या से पहले एडवांस भुगतान को लेकर हुआ था विवाद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। चर्चित होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड की जांच में जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीतारामडेरा थाना पुलिस ने मानगो बस स्टैंड क्षेत्र में छापेमारी कर उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर निवासी प्रदीप सिंह (38) और अभिनय यादव (24) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से दो गोलियों से लोड एक देसी पिस्टल बरामद की है। गुरुवार को प्रेस वार्ता में…
