Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरेलाल के भाजपा में जाने से पार्टी नहीं, 25 साल की दोस्ती पर पड़ेगा फर्क : सुदेश
    Business Headlines खबरें राज्य से चाईबासा चांडिल जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    हरेलाल के भाजपा में जाने से पार्टी नहीं, 25 साल की दोस्ती पर पड़ेगा फर्क : सुदेश

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हरेलाल के भाजपा में जाने से पार्टी नहीं, 25 साल की दोस्ती पर पड़ेगा फर्क : सुदेश

    गिरिडीह में आजसू सुप्रीमो का बयान, बोले—सवाल यह है कि वे गये कहां हैं?

    हरेलाल महतो के भाजपा में शामिल होने से आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो की नाराजगी अब संगठन से अधिक व्यक्तिगत संबंधों पर केंद्रित होती दिख रही है। गिरिडीह में सुदेश महतो ने कहा कि किसी व्यक्ति के आने-जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता। सवाल 25 साल की दोस्ती और संबंधों का है, जिस पर इस घटनाक्रम का असर पड़ेगा। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, “वे गये कहां हैं?”

    सुदेश महतो का यह बयान हरेलाल महतो के भाजपा में शामिल होने के बाद दोनों नेताओं के बीच संबंधों को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हरेलाल महतो कभी आजसू के प्रमुख चेहरों में शामिल थे और ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की राजनीति का अहम हिस्सा रहे हैं। रविवार को चांडिल के भादूडीह में आयोजित समारोह में उन्होंने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

    सुदेश के बयान का संकेत साफ है कि उन्हें पार्टी में किसी नेता के आने-जाने से अधिक पुराने संबंधों के टूटने की कसक है। वहीं, “वे गये कहां हैं?” सवाल के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। भाजपा में हरेलाल की नई भूमिका और आजसू-भाजपा के स्थानीय समीकरण आने वाले दिनों में ईचागढ़ की राजनीति की दिशा तय कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article“हाँ, मन्या सुर्वे मेरे मामा का बेटा है!”

    Related Posts

    “हाँ, मन्या सुर्वे मेरे मामा का बेटा है!”

    October 11, 2026

    हिमाचली शिव मंदिर की स्थापत्य कला में सजा प्रवीण सिंह सेवा संस्थान का पंडाल

    October 11, 2026

    सस्ता डेटा या तेज उपग्रह नेटवर्क: भारत के लिए कौन है बेहतर?

    October 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हरेलाल के भाजपा में जाने से पार्टी नहीं, 25 साल की दोस्ती पर पड़ेगा फर्क : सुदेश

    “हाँ, मन्या सुर्वे मेरे मामा का बेटा है!”

    हिमाचली शिव मंदिर की स्थापत्य कला में सजा प्रवीण सिंह सेवा संस्थान का पंडाल

    सस्ता डेटा या तेज उपग्रह नेटवर्क: भारत के लिए कौन है बेहतर?

    पत्रकारिता पर हमले के लिए सिर्फ सत्ता नहीं, समाज भी जिम्मेदार है

    54वें फुटबॉल महाकुंभ में जूनियर फाइटर चैंपियन, 1.20 लाख का पुरस्कार

    भवानी यूथ क्लब की भव्य कलश यात्रा, दुर्गापूजा महोत्सव शुरू

    बखरी में लंपी वायरस की दस्तक से पशुपालकों में चिंता,12 से शुरू होगा टीकाकरण

    सीने पर कलश रख चार साल से मां दुर्गा की आराधना में लीन हैं शंकर यादव

    दुर्गा पूजा की तैयारियों का जायजा लेने बारो पहुंचे एसडीओ नीरज सिन्हा,

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.