जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह 8 सितंबर को, 2200 छात्राओं को मिलेगी उपाधि राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह 8 सितंबर को एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। समारोह में राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। समारोह में स्नातक और स्नातकोत्तर की करीब 2200 छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी। वहीं पहली बार विश्वविद्यालय की चार शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि मिलेगी। मेधावी छात्राओं को चांसलर मेडल और गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। कुलपति ने बताया…
Author: Devanand Singh
एमजीएम अस्पताल के पीछे झाड़ियों में दिखी गोह, लोगों में कौतूहल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। एमजीएम अस्पताल के पीछे झाड़ियों में गोह (इंडियन मॉनिटर लिजर्ड) दिखाई देने से लोगों में कौतूहल का माहौल बन गया। गोह को लेकर कई तरह की भ्रांतियां हैं, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार यह जीव आमतौर पर इंसानों के लिए खतरनाक नहीं होता। इसका वैज्ञानिक नाम Varanus bengalensis है। वन्यजीव विशेषज्ञों के मुताबिक गोह के काटने से दर्द और सूजन हो सकती है, इसलिए इससे दूरी बनाए रखना जरूरी है। यह मुख्य रूप से कीड़े-मकोड़े, चूहे, मेंढक, छोटे पक्षी और अंडे खाती है तथा पारिस्थितिकी तंत्र…
फुटपाथ पर चलना मौलिक अधिकार, जमशेदपुर में अतिक्रमण हटाने की मांग : अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद जमशेदपुर में फुटपाथों को अतिक्रमण-मुक्त कराने की मांग उठने लगी है। अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि सुरक्षित फुटपाथ पर चलना नागरिकों का मौलिक अधिकार है और प्रशासन को इसे सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने Maniyar Iliyaz @ Shaik Riyaz बनाम P. Ayyappan मामले में 19 जून 2026 के फैसले में पैदल चलने के अधिकार को संविधान के अनुच्छेद 19(1)(d) और अनुच्छेद 21 से जोड़ा है। न्यायालय ने…
कांग्रेस का 7 सितंबर को राजभवन के समक्ष महाधरना, सतीश पाल मुंजनी ने कार्यकर्ताओं से रांची पहुंचने का किया आह्वान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से तिलक पुस्तकालय, बिष्टूपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जमशेदपुर लोकसभा प्रभारी सतीश पाल मुंजनी ने 7 सितंबर को रांची में राजभवन के समक्ष आयोजित महाधरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं से शामिल होने का आह्वान किया। मुंजनी ने अयोध्या श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर…
शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान विषयक सेमिनार आज राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान विषयक सेमिनार की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सेमिनार रविवार, 6 सितंबर को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में होगा। इस सेमिनार में रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सरोज शर्मा, झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डी के सिंह और विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर चंद्र भूषण शर्मा शामिल हो रहे हैं। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय सेमिनार का विषय प्रवेश कराएंगे। सरयू राय ने बताया कि…
टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में गिद्ध जागरूकता दिवस, छात्रों ने निकाली रैली राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 5 सितंबर। टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (TSZP) में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के बीएससी विद्यार्थियों और जू कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान करीब 2 किलोमीटर की जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को टीएसजेडपी के निदेशक डॉ. नईम अख्तर, डॉ. एम. पालित, क्यूरेटर डॉ. एसके महतो एवं जीवविज्ञानी-सह-शिक्षा पदाधिकारी डॉ. सीमा रानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ. नईम अख्तर ने कहा कि गिद्ध पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने और मृत पशुओं के निस्तारण में महत्वपूर्ण…
लेखक: देवानंद सिंहबैंकों का पैसा आखिर किसका है? बैंक का, उद्योगपति का या उस आम आदमी का, जो अपनी जिंदगी की कमाई बैंक में जमा करता है? यह सवाल आज फिर सामने है। सुभाष चंद्रा से जुड़े मामले में एनसीएलटी की पांच सदस्यीय पीठ द्वारा पहले के आदेश पर रोक लगाए जाने के बाद विवाद भले ही फिलहाल न्यायिक प्रक्रिया के दायरे में हो, लेकिन इसने भारतीय बैंकिंग व्यवस्था के उस पुराने और बेहद असहज सवाल को फिर जिंदा कर दिया है बड़े कर्जदारों और छोटे कर्जदारों के साथ व्यवस्था का व्यवहार एक जैसा क्यों नहीं होता?करीब 22 हजार करोड़…
“किताबें ज्ञान देती हैं, तकनीक जानकारी देती है,लेकिन जीवन जीने की कला एक शिक्षक ही सिखाते हैं।”शिक्षक दिवस केवल शिक्षकों को सम्मान देने का दिन नहीं, बल्कि शिक्षा के बदलते स्वरूप और शिक्षक की बदलती भूमिका पर विचार करने का अवसर भी है। आज हम ऐसे दौर में प्रवेश कर चुके हैं जहाँ बच्चों की रचनात्मकता बढ़ रही है, तकनीक उनकी कल्पनाओं को नए पंख दे रही है, लेकिन दूसरी ओर नैतिक मूल्यों का क्षरण भी चिंता का विषय बनता जा रहा है।आज का बच्चा पहले से अधिक जिज्ञासु है। उसके हाथ में मोबाइल है, सामने इंटरनेट है और उसकी…
डिजिटल युग में शिक्षकों की अनिवार्यता पर एक दृष्टि यह एक प्रश्न अक्सर मेरे मन में कौंध जाता है कि क्या इस डिजिटल युग में भी शिक्षकों की अनिवार्यता बनी हुई है ? कुछ वर्ष पहले जब मैं एक प्राइवेट विद्यालय में पढ़ाया करती थी और हमारे जीवन में स्मार्टफोन, व्हाट्सएप और फेसबुक का नया-नया आगमन हुआ था तो मैंने कई लोगों को बोलते हुए सुना कि अब समाज में शिक्षकों की आवश्यकता घट जाएगी। ज्ञान का अथाह सागर अब सोशल नेटवर्क पर है। मुझे आज भी याद है उस समय बच्चों की पुस्तकों के साथ साथ बुक पब्लिशर्स सीडी…
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाताजन्माष्टमी की धूम जमशेदपुर में चरम पर है क्योंकि शहर भर के मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है और भक्तों का तांता लगा हुआ है।जन्माष्टमी की धूम जमशेदपुर में: मंदिरों में विशेष सजावट और तैयारियांजमशेदपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जमशेदपुर में श्रद्धा और उत्साह चरम पर है। शहर के विभिन्न मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और आकर्षक झांकियों से सजाया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।शहर के प्रमुख कृष्ण मंदिरों समेत विभिन्न धार्मिक स्थलों पर भजन, पाठ और कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। बड़ी…
