Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » माईकल जॉन ऑडिटोरियम बिष्टुपुर में हुआ डांस झारखण्ड डांस, वॉइस ऑफ झारखण्ड और मिस्टर मिसेज एंड मिस झारखण्ड का ऑडिशन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    माईकल जॉन ऑडिटोरियम बिष्टुपुर में हुआ डांस झारखण्ड डांस, वॉइस ऑफ झारखण्ड और मिस्टर मिसेज एंड मिस झारखण्ड का ऑडिशन

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    माईकल जॉन ऑडिटोरियम बिष्टुपुर में हुआ डांस झारखण्ड डांस, वॉइस ऑफ झारखण्ड और मिस्टर मिसेज एंड मिस झारखण्ड का ऑडिशन

    जमशेदपुर 23 दिसंबर – सनराईज इवेन्ट मेनेजमेन्ट इंडिया के द्वारा डांस झारखण्ड डांस, वॉइस ऑफ झारखण्ड और मिस्टर मिसेज एंड मिस झारखण्ड का ऑडिशन 23 दिसंबर को माईकल जॉन ऑडिटोरियम बिष्टुपुर जमशेदपुर में किया गया। जहां जमशेदपुर समेत झारखण्ड के अन्य शहरों से कुल 204 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर ऑडिशन दिया। जिसमें डांस में 82, मॉडलिंग में 45, सिंगिंग में 77 लोग शामिल थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में करिमीया ट्रस्ट के अध्यक्ष जावेद करीम और रोहित सिंह मौजूद थे! वही मॉडलिंग का जजमेंट रामायत्रा प्रफुल्ल और पूजा, डांस का जजमेंट राज, सिंगिग का जजमेंट मेघा बरुआ और गुरु शरण सिंह जी के द्वारा किया गया।

     

     

     

    जिनका स्वागत सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के चेयरमैन श्री भरत सिंह जी के द्वारा सोल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर किया गया! जिसके बाद आए हुए सभी अतिथियों और कार्यक्रम के जजों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया! सनराईज इवेन्ट मेनेजमेन्ट इंडिया के चेयरमैन श्री भरत सिंह जी के द्वारा बताया गया कि सनराईज इवेन्ट मेनेजमेन्ट इंडिया के द्वारा झारखण्ड प्रदेश में कला संस्कृति को बढ़ावा देने के उदेश्य से झारखण्ड बिगेस्ट फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें डांस के लिए “डांस झारखण्ड डांस, सिंगिंग के लिए “वॉइस ऑफ झारखण्ड और मॉडलिंग के लिए मिस्टर मिसेज एंड मिस झारखण्ड शामिल है। इस झारखण्ड बिगेस्ट फेस्ट का पहला ऑडिशन 26 नवंबर को यूनियन क्लब एल.सी. रोड़ धनबाद में, दूसरा ऑडिशन 3 दिसंबर को होटल द सैनेट नियर गुरुद्वारा स्टेशन रोड राँची में हो चुका है और आज तीसरा ऑडिशन सह सेमीफाईनल माईकल जॉन ऑडिटोरियम बिष्टुपुर में किया गया।

     

     

    जिसमें झारखण्ड के कई कला प्रेमियों ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का ग्रैंड फिनाले 20 जनवरी को टेल्को क्लब जमशेदपुर में होगा। कार्यक्रम के ग्रैंड फिनाले में विशेष अतिथि के रूप में बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री श्रीमती भाग्यश्री जी उपस्थित रहेंगी, जो की बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक है। इस झारखण्ड बिगेस्ट फेस्ट का टोटल प्राइस मनी दो लाख रूपये है। कार्यक्रम में सनराईज इवेन्ट मेनेजमेन्ट इंडिया के चेयरमैन भरत सिंह, राजेश सिंह, सत्यजीत सिंह, सगीर, वकार शादानी, अमित शर्मा, वरुण, कुंदन, लखविन्द्र सिंह, सजीत कुमार, अमनदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी के किसानों के लिए खुशखबरी, सीएम योगी का ऐलान, जल्द बढ़ेगा गन्ना का दाम
    Next Article गोबिंदपुर में आजसू पार्टी की लिट्टी पार्टी सह मिलन समारोह का हुआ आयोजन

    Related Posts

    सरकार की नीतियों के विरोध में सामूहिक अवकाश पर गए राजस्व कर्मचारी

    October 10, 2026

    बारिश से 12 कट्ठे में कटी धान की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग

    October 10, 2026

    तुरामडीह में वर्षों से जमे अधिकारियों पर कब चलेगी रोटेशन पॉलिसी? 1.39 करोड़ के वर्क ऑर्डर पर भी सवाल

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Revisión de RojaBet: bonos, juegos y pagos en detalle

    Reseña de RojaBet: bonos, juegos y pagos

    वाया नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, अंचलाधिकारी से आपदा सहायता की मांग

    ढाई घंटे की बारिश में तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय जलमग्न, आरटीपीएस काउंटर तक जमा डेढ़ फीट पानी

    स्वच्छ सेवा आकलन 2026 के लिए कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

    एकबार फिर नवप्राथमिक विद्यालय नयाटोला धोबी टोला में हुआ मारपीट प्रधानाध्यापक के परिजनों ने शिक्षिका

    वीरपुर अंचल कार्यालय में जनता दरबार: एक मामला निष्पादित, तीन विवादों पर हुई सुनवाई

    अक्टूबर में दिसंबर जैसा अहसास – बखरी में बारिश से लौटी गुलाबी ठंड, किसानों के चेहरे खिले

    बारिश के बीच बिजली के बॉक्स में लगी आग, एहतियातन काटी गई आपूर्ति

    सरकार की नीतियों के विरोध में सामूहिक अवकाश पर गए राजस्व कर्मचारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.