Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधानसभा चुनाव: बारामती में अजित पवार अपने भतीजे युगेंद्र से 34,118 मतों से आगे
    Headlines राजनीति

    विधानसभा चुनाव: बारामती में अजित पवार अपने भतीजे युगेंद्र से 34,118 मतों से आगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    विधानसभा चुनाव: बारामती में अजित पवार अपने भतीजे युगेंद्र से 34,118 मतों से आगे

    बारामती:  महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बारामती विधानसभा क्षेत्र में मतगणना के शुरुआती दौर में अपने भतीजे एवं राकांपा (शरद चंद्र पवार) के उम्मीदवार युगेंद्र पवार पर 34,118 मतों की बढ़त हासिल कर ली है।

    सातवें दौर की मतगणना के बाद बारामती से आठवीं बार चुनाव लड़ रहे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख को 65,211 वोट मिले हैं, जबकि पहली बार चुनाव लड़ रहे उनके भतीजे को 31,096 वोट मिले हैं।

    बारामती में 20 दौर की मतगणना होगी।

     

     

    सभी की निगाहें राकांपा (एसपी) के प्रमुख शरद पवार के गढ़ बारामती पर हैं क्योंकि यह रोचक मुकाबला परिवार के सदस्यों के बीच है।

    इस साल की शुरुआत में हुए लोकसभा चुनाव में राकांपा (एसपी) की नेता सुप्रिया सुले ने अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा को 1.5 लाख से अधिक मतों से हराया था।

     

     

    पुणे जिले में एक अन्य प्रमुख मुकाबले में, राकांपा उम्मीदवार एवं सत्तारूढ़ पक्ष के विधायक दिलीप वलसे पाटिल अंबेगांव में 10वें दौर की गिनती तक राकांपा (एसपी) के उम्मीदवार देवदत्त निकम से 4,384 मतों से आगे हैं।

    वलसे पाटिल को निकम के 49,289 वोट के मुकाबले 53,673 वोट मिले हैं।

    अंबेगांव में 19 दौर की मतगणना होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट के उपचुनाव में छह पर भाजपा गठबंधन और तीन पर सपा आगे
    Next Article महाराष्ट्र: भाजपा नीत महायुति सत्ता बरकरार रखने को तैयार, कांग्रेस और सहयोगी मात्र 51 सीट पर आगे

    Related Posts

    जमशेदपुर में बदला मौसम का मिजाज, कई दिनों बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों ने ली राहत की सांस

    May 25, 2026

    भाजपा ने पूर्वी सिंहभूम के लिए दिनेश कुमार को बनाया जिला प्रभारी

    May 25, 2026

    वर्ल्ड थायरॉइड डे : एग्रीको ग्राउंड में एसआरके कमलेश ने लगाया (TSH) थायरॉइड जांच शिविर 

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसील कॉलोनी सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेका कर्मियों ने मूलभूत सुविधाओं और बकाया भुगतान को लेकर जताई नाराजगी

    आरकेएफएल प्लांट पांच रहा रामकृष्णा क्रिकेट लीग-सीजन 6 का विजेता

    झारखंड ग्रामीण बैंक के कांड्रा शाखा प्रबंधक से रंगदारी मांगने का आरोपी मानगो बस स्टैंड से गिरफ्तार

    विधायक संजीव सरदार के पहल पर हल्दीपोखर पश्चिम में लगा 2 नया ट्रांसफार्मर, हज़ारो लोगो को मिलेगी राहत

    सरायकेला में शराब दुकानों पर बढ़ता बवाल, गम्हरिया सरकारी शराब दुकान में देर रात तोड़फोड़, लाइसेंस और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    जमशेदपुर में बदला मौसम का मिजाज, कई दिनों बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों ने ली राहत की सांस

    भाजपा ने पूर्वी सिंहभूम के लिए दिनेश कुमार को बनाया जिला प्रभारी

    वर्ल्ड थायरॉइड डे : एग्रीको ग्राउंड में एसआरके कमलेश ने लगाया (TSH) थायरॉइड जांच शिविर 

    सीबीएसई पाठ्यक्रम में मैथिली भाषा शामिल होने पर खुशी, प्रमोद मिश्रा ने जताया आभार

    तीन लाख में बिक कर भारत पाकिस्तान बॉर्डर के पास पहुंच गई सिमडेगा की बेटी, सिमडेगा पुलिस ने किया रेस्क्यू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.