अखिल भारतीय साहित्य परिषद जमशेदपुर महानगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद की जमशेदपुर महानगर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को किया गया। चुनाव अधिकारी जलेश्वर प्रसाद सिंह ने प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक सिंह, परिषद के संरक्षक व सिंहभूम जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के मानद महासचिव डॉ. प्रसेनजीत तिवारी तथा संयुक्त सचिव जलेश्वर प्रसाद सिंह की उपस्थिति में नई टीम की घोषणा की।
परामर्श मंडल
1. ब्रजेन्द्र नाथ मिश्रा
2. मामचंद अग्रवाल
3. हरिकिशन चावला
4. सुशील साहिल
5. सुरेश चंद्र झा
6. दीपक वर्मा
7. विजयलक्ष्मी वेदुला
मुख्य पदाधिकारी
अध्यक्ष : शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘शैल’
कार्यकारी अध्यक्ष : राजेन्द्र प्रसाद सिंह
महामंत्री : सूरज सिंह राजपूत
उपाध्यक्ष
1. राजेन्द्र साह राज
2. संतोष कुमार चौबे
3. ममता सिंह
4. निवेदिता श्रीवास्तव
सचिव
सोनी सुगंधा
सह सचिव
1. अनिता निधि
2. नीलम पेड़ीवाल
3. भोगेंद्र झा
कोषाध्यक्ष
1. रीना सिन्हा
2. अरुण कुमार शर्मा
प्रेस प्रभार
1. मनीष सिंह वंदन
2. लक्ष्मी सिंह
कार्यकारिणी सदस्य
1. उपासना सिन्हा
2. वीणा पांडेय भारती
3. माधवी उपाध्याय
4. नीलांबर चौधरी
5. शशि ओझा
6. पूनम सिंह
7. आरती श्रीवास्तव
8. सबिता सिंह मीरा
9. सुष्मिता मिश्रा
10. बालकृष्ण मिश्र
अधिकारियों के विचार
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक सिंह ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि परिषद राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्य करती रहेगी। उन्होंने आगामी प्रदेश और केंद्रीय सम्मेलन में जमशेदपुर महानगर की साहित्यिक साझेदारी को सराहा।
परिषद के संरक्षक डॉ. प्रसेनजीत तिवारी ने विश्वास प्रकट किया कि नई कार्यकारिणी सामाजिक समरसता और राष्ट्रभावना को जन-जन तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाएगी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय ‘शैल’ ने आगे की कार्ययोजना बनाने और उसे प्रभावी रूप से लागू करने की बात कही, वहीं महामंत्री सूरज सिंह राजपूत ने युवा वर्ग को साहित्य से जोड़ने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में मुकेश रंजन, प्रेमलता, भंजदेव व्यथित सहित अन्य साहित्यकार मौजूद थे अंत में राजेंद्र प्रसाद सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और अध्यक्ष की अनुमति से कार्यक्रम का समापन किया गया।

