घाटशिला उपचुनाव में जीत के बाद सोमेश सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची। घाटशिला उपचुनाव में बम्पर जीत दर्ज करने के बाद नव-निर्वाचित विधायक सोमेश सोरेन शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करने रांची पहुंचे। मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को जीत की जानकारी दी और क्षेत्र की जनता द्वारा दिए गए भरोसे के लिए आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमेश सोरेन को जीत की बधाई देते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, संगठन की मेहनत और विकास कार्यों की स्वीकार्यता का परिणाम है। उन्होंने विधायक को विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनसेवा के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने का संदेश दिया।
वहीं, सोमेश सोरेन ने आश्वस्त किया कि घाटशिला की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए वे निरंतर प्रयास करते रहेंगे। उपचुनाव में मिली इस जीत को क्षेत्र में विकास की नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

