Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में जिम्स और सिम्स हॉस्पिटल की नई साझेदारी- जिम्स इन्फॉर्मेशन सेंटर और आउटरीच क्लिनिक का उद्घाटन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में जिम्स और सिम्स हॉस्पिटल की नई साझेदारी- जिम्स इन्फॉर्मेशन सेंटर और आउटरीच क्लिनिक का उद्घाटन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में जिम्स और सिम्स हॉस्पिटल की नई साझेदारी- जिम्स इन्फॉर्मेशन सेंटर और आउटरीच क्लिनिक का उद्घाटन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 16 नवम्बर। पूर्वी भारत में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए जिम्स हॉस्पिटल और सिम्स हॉस्पिटल ने रविवार को अपनी नई साझेदारी की घोषणा की। इसी अवसर पर शहर में जिम्स इन्फॉर्मेशन सेंटर और आउटरीच क्लिनिक का भव्य उद्घाटन किया गया। जिम्स आयुष्मान भारत कार्ड के तहत इलाज भी प्रदान करता है, जिससे मरीजों को सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकेंगी।

     

    उद्घाटन समारोह में झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान मुख्य अतिथि थे। उनके साथ जिम्स के अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता, सिम्स हॉस्पिटल के प्रोपराइटर रहमत सईद खान और जमशेदपुर के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ एन के दास मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत एक बड़े मल्टीस्पेशियलिटी हेल्थ कैंप से हुई, जिसमें नि:शुल्क डॉक्टर परामर्श, स्वास्थ्य जांच और जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं। बड़ी संख्या में लोगों ने इसका लाभ उठाया।

     

    जिम्स इन्फॉर्मेशन सेंटर के माध्यम से अब झारखंड के मरीज स्थानीय स्तर पर ही जिम्स के सुपरस्पेशियलिटी डॉक्टरों से परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। डॉक्टर समय-समय पर जमशेदपुर में विज़िट करेंगे, जिससे मरीजों को बेहतर और समय पर चिकित्सा सेवाएँ मिलेंगी।

     

    जिम्स के अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि झारखंड में इस केंद्र की शुरुआत गर्व का विषय है। इसका उद्देश्य राज्यवासियों को 26 से अधिक सुपरस्पेशियलिटी सेवाओं तक सीधी पहुँच प्रदान करना है।

     

    कोलकाता के बजबज स्थित जिम्स हॉस्पिटल एनएबीएच-मान्यता प्राप्त मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज है। इसमें 300+ विशेषज्ञ डॉक्टर, आधुनिक जांच और उपचार सुविधाएँ, सामुदायिक सेवाएँ उपलब्ध हैं। जिम्स और सिम्स की यह साझेदारी झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाएगी और मरीजों को उनके शहर में ही विश्वस्तरीय बहु-विशेषता चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करेगी।

    जमशेदपुर में जिम्स और सिम्स हॉस्पिटल की नई साझेदारी- जिम्स इन्फॉर्मेशन सेंटर और आउटरीच क्लिनिक का उद्घाटन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत को जोड़ने वालों में सरदार पटेल का नंबर सबसे पहलेःसरयू राय
    Next Article घाटशिला उपचुनाव में जीत के बाद सोमेश सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

    Related Posts

    कश्मीर में बर्फबारी; गुलमर्ग-जोजिला सफेद, मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी

    November 12, 2026

    केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    November 12, 2026

    आम्रपाली कोल परियोजना में ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल दुबे ने ली जिम्मेदारी

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कश्मीर में बर्फबारी; गुलमर्ग-जोजिला सफेद, मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी

    केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    आम्रपाली कोल परियोजना में ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल दुबे ने ली जिम्मेदारी

    मूडीज ने बढ़ाया भारत की विकास दर का अनुमान, अब 7% रहने की उम्मीद

    यूपी चुनाव 2027 से पहले चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी का गठबंधन, ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ नाम से उतरेंगे मैदान में

    बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, बन सकता है कम दबाव का क्षेत्र; दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का अलर्ट

    त्योहारों की भीड़ के बीच टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही रही सुचारू, रेलवे की टीम ने संभाला मोर्चा

    नेपाल में 700 मीटर गहरी खाई में गिरी माइक्रो बस , चालक समेत 10 की मौत; 5 घायल

    निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा पर रघुवर दास ने जताया आभार

    FastPay Casino: Short, Sharp Sessions and the Mobile Habit That Sticks

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.