भारत को जोड़ने वालों में सरदार पटेल का नंबर सबसे पहलेःसरयू राय
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय की मुख्य उपस्थिति में रविवार को सिदगोड़ा में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई गई। आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल 150वीं जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में किया गया था।
इस मौके पर विधायक सरयू राय ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल भारत को जोड़ने वाले लोगों में सबसे ऊपर आते हैं। उन्होंने कई रियासतों को जोड़ने और मेनस्ट्रीम में शामिल करने में महती भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिंदी, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, सीआईडी के डीएसपी सतीश कुमार सिन्हा, सेवानिवृत डीआईजी संजय रंजन सिंह मौजूद रहे। अन्य अतिथियों में पटेल(कुर्मी एवं कुशवाहा) समाज के अरविन्द पटेल, डॉ अरविंद प्रसाद सिंह, डॉ विजय कुमार सिंह पीयूष, विजय सिंह, बिनोद कुमार, गोपाल प्रसाद, विश्राम प्रसाद, जितेन्द्र कुमार, चंद्रमोहन चौधरी, धर्मनाथ प्रसाद, धर्मवीर सिंह, शैलेश कुमार, शंभू शरण, राजकुमार विजय सिंह, अनिल कुमार , कौशलेंद्र कुमार, विजय किशोर, भूपाल कुमार, अविनाश कश्यप सिंह, श्री प्रकाश, अजय कुमार, अशोक कुमार, पिंटू, पुष्पेंद्र सिंह, विजय किशोर, शैलेन्द्र आदि मौजूद थे।
इस जयंती कार्यक्रम में 2000 से अधिक लोगों ने तन-मन-धन से सहयोग किया और कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। यह कार्यक्रम धर्मेन्द्र प्रसाद के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
मंच संचालन धीरेन्द्र कुमार एवं सुमेधा मल्लिक ने संयुक्त रूप से किया। पटेल समाज के छोटे-छोटे बच्चों ने गरबा तथा डांडिया नृत्य भी पेश किया। कार्यक्रम में बच्चों को पारितोषिक भी दिया गया।

