Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मारवाड़ी समाज, काशीडीह की अनोखी पहल – समाज के लोगों के लिए शुद्धता और विश्वास से भरपूर दीपावली मिठाई योजना। भट्टी पूजन कर मिठाई बनाने की गई शुरुवात।
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मारवाड़ी समाज, काशीडीह की अनोखी पहल – समाज के लोगों के लिए शुद्धता और विश्वास से भरपूर दीपावली मिठाई योजना। भट्टी पूजन कर मिठाई बनाने की गई शुरुवात।

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मारवाड़ी समाज, काशीडीह की अनोखी पहल – समाज के लोगों के लिए शुद्धता और विश्वास से भरपूर दीपावली मिठाई योजना। भट्टी पूजन कर मिठाई बनाने की गई शुरुवात।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    इस दीपावली पर जब पूरा बाजार मिलावटी मिठाइयों और असुरक्षित खाद्य पदार्थों से भरा हुआ है, वहीं मारवाड़ी समाज, काशीडीह ने समाजहित में एक अद्भुत और सराहनीय पहल की है। इस पहल का उद्देश्य है – समाज के परिवारों को शुद्ध, स्वादिष्ट और सस्ती मिठाइयाँ उपलब्ध कराना, ताकि हर घर में दीपावली की मिठास बिना किसी चिंता के घुल सके।

     

    मारवाड़ी समाज काशीडीह के पदाधिकारियों के अनुसार, हर वर्ष दीपावली के अवसर पर बाजार में मिठाइयों की माँग बढ़ जाती है, परंतु शुद्धता की कोई गारंटी नहीं होती। इस कारण समाज के अनेक परिवार शुद्ध मिठाइयाँ खरीदने को लेकर असमंजस में रहते हैं। इसी समस्या का समाधान करते हुए इस वर्ष मारवाड़ी समाज काशीडीह ने स्वयं की देखरेख में, शुद्ध देशी घी एवं उत्तम गुणवत्ता के सूखे मेवों से तैयार मिठाइयाँ बनवाने और उन्हें किफायती दरों पर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

     

    इस योजना के अंतर्गत सभी मिठाइयाँ समाज के विश्वसनीय सदस्यों की निगरानी में तैयार की जा रही हैं, ताकि गुणवत्ता, स्वच्छता और पारदर्शिता के सभी मानक बनाए रखे जा सकें।

     

     

    भट्टी पूजन पंडित अमित शर्मा ने करवाई, जिसमें मुख्य यजमान मारवाड़ी समाज काशीडीह के अध्यक्ष श्री सुरेश अग्रवाल थे। इस दौरान श्री जगन्नाथ जी जैन, श्री नरेश खंडेलवाल, श्री सांवर जी अग्रवाल, श्री लक्ष्मी नारायण बंसल, श्री श्याम गोयल, श्री श्याम सुंदर अग्रवाल, श्री पवन अग्रवाल, श्री अंकित मोदी, श्री संजय शर्मा, श्री कैलाश केवलका, संजय भोलिका एवं समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस योजना को अमलीजामा पहनाने में विशेष रूप से लाला मूनका, अंकुश जवानपुरिया, विमल अग्रवाल, मनोज चेतानी और आकाश शाह का योगदान रहा।

    काशीडीह की अनोखी पहल – समाज के लोगों के लिए शुद्धता और विश्वास से भरपूर दीपावली मिठाई योजना। भट्टी पूजन कर मिठाई बनाने की गई शुरुवात। मारवाड़ी समाज
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो में कांग्रेस का ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान, मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर जताया रोष
    Next Article गम्हरिया में अब अतिक्रमण किया तो लगेगा जुर्माना 

    Related Posts

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    September 3, 2026

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    September 3, 2026

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली ढांचे को दी मजबूती, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

    टाटा स्टील का बोनस समझौता हुआ 25,603 कर्मचारियों के बीच वितरित होंगे 315 करोड़ रुपये

    कोल्हान की आवाज को मिला निरंतर नेतृत्व, विजय आनंद मूनका फिर निर्विरोध चुने गए FJCCI क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

    बेरमो विधायक अनुप सिंह का जिला कांग्रेस ने किया स्वागत

    घाटशिला में दावा-आपत्ति स्थलों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    साहस और वीरता को मिला सम्मान, धनबाद के तीन SI बने इंस्पेक्टर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.