Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » क्रिस गेल ने की संन्यास की घोषणा, भारत के खिलाफ खेलेंगे अंतिम सीरीज
    Breaking News Headlines

    क्रिस गेल ने की संन्यास की घोषणा, भारत के खिलाफ खेलेंगे अंतिम सीरीज

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 27, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लंदन: वेस्टइंडीज़ के विस्फोटक बल्लेबाज़ क्रिस गेल का इंग्लैंड में चल रहे विश्वकप के बाद संन्यास का इरादा बदल गया है और वह अब अगस्त-सितंबर में भारत के खिलाफ होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज़ के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहेंगे. आईसीसी विश्वकप में खेल रहे गेल ने फरवरी में घोषणा की थी कि वह वेस्टइंडीज़ के लिए आखिरी बार वनडे खेलेंगे. हालांकि माना जा रहा है कि उन्होंने अपना मन बदल लिया है और अब वह भारत के खिलाफ अपनी घरेलू टेस्ट सीरीज़ के बाद अपनी टीम को विदा कहेंगे. शानदार फार्म में चल रहे गेल विश्वकप में वेस्टइंडीज़ के लिये अब तक दो अर्धशतक लगा चुके हैं.गेल ने कहा,” अभी समाप्ति नहीं हुयी है, मेरे कुछ और मुकाबले अभी बचे हुये हैं. शायद एक और सीरीज़ मैं खेलूं. कौन जानता है कि क्या होने वाला है. मेरी विश्वकप की योजनाएं? मैं शायद भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेलूं और फिर मैं भारत के खिलाफ वनडे भी जरूर खेलूंगा. मैं ट्वंटी 20 नहीं खेलूंगा. मेरी विश्वकप के बाद यही योजनाएं हैं.”भारतीय क्रिकेट टीम को विश्वकप के बाद वेस्टइंडीज़ का दौरा करना है जिसमें तीन ट्वंटी 20 और तीन वनडे तथा दो टेस्ट मैच खेले जाने हैं. ट्वंटी 20 का दौरा 3 अगस्त से शुरू होगा जबकि 8 अगस्त से वनडे होंगे. टेस्ट 22 से 3 अगस्त के बीच होने हैं. ये टेस्ट विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे.वेस्टइंडीज़ के मीडिया मैनेजर फिलिप सूनर ने भी पुष्टि की है कि गेल भारत के खिलाफ आगामी सीरीज़ में खेलेंगे जो उनकी राष्ट्रीय टीम की ओर से आखिरी सीरीज़ होगी. गेल ने सितंबर 2014 में आखिरी बार टेस्ट खेला था जो उनका 103वां टेस्ट भी था. उन्होंने इन मैचों में 15 शतक सहित 7214 रन बनाये हैं. उनका टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 333 रन है. हालांकि उम्मीद है कि गेल संन्यास के बाद दुनियाभर में चल रही ट्वंटी 20 लीगों में खेलना जारी रखेंगे. वह इंडियन प्रीमियर लीग में फिलहाल किंग्स इलेवन पंजाब के लिये खेलते हैं. उन्होंने इस वर्ष आईपीएल में अपने 300 छक्के भी पूरे कर लिये हैं और यह उपलब्धि फिलहाल उन्हीं के नाम है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article पीएम मोदी का राज्यसभा में विपक्ष पर हमला, कहा-कांग्रेस हार गई तो क्या देश हार गया.?

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.