Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी का राज्यसभा में विपक्ष पर हमला, कहा-कांग्रेस हार गई तो क्या देश हार गया.?
    Breaking News राजनीति राष्ट्रीय

    पीएम मोदी का राज्यसभा में विपक्ष पर हमला, कहा-कांग्रेस हार गई तो क्या देश हार गया.?

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 27, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार 26 जून को राज्यसभा में कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा के बाद सदन में अपनी बात रखते हुए कहा कि कांग्रेस के हारने का मतलब देश की हार नहीं है. उन्होंने प्रतिप्रश्न करते हुए कहा कि हार गई तो क्या देश हार गया..?पीएम मोदी ने कहा कि पहले से अधिक जनसमर्थन और विश्वास के साथ हमें दोबारा देश की सेवा करने का अवसर देशवासियों ने दिया है. मैं सबका आभार प्रकट करता हूं. दशकों बाद देश ने एक मजबूत जनादेश दिया है, एक सरकार को दोबारा फिर से लाए हैं और पहले से अधिक शक्ति देकर लाए हैं. भारत जैसे लोकतंत्र में हर भारतीय के लिए गौरव का विषय है कि हमारा मतदाता कितना जागरूक है. देश के लिए निर्णय करता है, यह चुनाव में साफ साफ नजर आया. 2019 का चुनाव एक प्रकार से दलों से परे देश की जनता लड़ रही थी. जनता खुद सरकार के कामों की बात लोगों तक पहुंचाती थी. जिसे लाभ नहीं मिला वो भी ये बात करता था कि उस व्यक्ति को लाभ मिल गया है अब मुझे भी मिलने वाला है. इस विश्वास की एक अहम विशेषता है.

    क्या वायनाड और रायबरेली में हिंदुस्तान हार गया?

    पीएम मोदी ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि इतने बड़े जनादेश को कुछ लोग ये कह दें कि आप तो चुनाव जीत गए, लेकिन देश चुनाव हार गया. मैं समझता हूं कि इससे बड़ा भारत के लोकतंत्र और जनता जनार्दन का कोई अपमान नहीं हो सकता. मैं पूछना चाहूंगा कि क्या वायनाड में हिंदुस्तान हार गया क्या? क्या रायबरेली में हिंदुस्तान हार गया? क्या बहरामपुर और तिरुवनंतपुरम में हिंदुस्तान हार गया क्या? और क्या अमेठी में हिंदुस्तान हार गया? मतलब कांग्रेस हारी तो देश हार गया क्या? अहंकार की भी एक सीमा होती है. 55-60 वर्ष तक देश को चलाने वाला एक दल 17 राज्यों में एक भी सीट नहीं जीत पाया तो क्या इसका मतलब ये हुआ कि देश हार गया?

    ईवीएम से बढ़ी लोकतंत्र की ताकत

    पीएम मोदी ने कहा कि ईवीएम के खिलाफ पूरा माहौल बनाया गया. हम भी मानने लगे थे कि कुछ तो गड़बड़ है, लेकिन वीवीपैट ने ईवीएम की ताकत को बढ़ाया. न्यायपालिका ईवीएम को हरी झंडी दिखा चुकी है. जब स्वयं पर भरोसा नहीं होता है, सामर्थ्य का अभाव होता है, तब फिर बहाने ढूंढे जाते हैं. हर चीज में विपक्ष नकारात्मकता दिखाता है. आत्मचिंतन करने और अपनी गलतियों को स्वीकारने की जिनकी तैयारी नहीं होती वो फिर ईवीएम पर ठीकरा फोड़ते हैं. जिससे अपने साथियों को बताया जाये कि देखो, देखो हम तो ईवीएम के कारण हारे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्रिस गेल ने की संन्यास की घोषणा, भारत के खिलाफ खेलेंगे अंतिम सीरीज
    Next Article जीना इसी का नाम है ……..ब्रह्मर्षि रत्न : कौशल किशोर  सिंह  

    Related Posts

    एसएसपी खुद बाइक से निकले शहर के हालात देखने, चौक-चौराहों पर लोगों से लिया फीडबैक

    September 27, 2026

    *आजसू से हरेलाल आउट, ईचागढ़ की सियासी बिसात में नई चाल?*

    September 27, 2026

    बीकेएमएस के सदस्यता अभियान में मजदूरों व महिलाओं की भागीदारी

    September 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एसएसपी खुद बाइक से निकले शहर के हालात देखने, चौक-चौराहों पर लोगों से लिया फीडबैक

    *बागवन पंचायत को मिली विकास की सौगात, मंत्री संजय पासवान ने किया उद्घाटन-शिलान्यास*

    दिनकर-प्रताप नारायण मिश्र जयंती समारोह में नाट्य पुस्तक ‘जिज्ञासा’ का लोकार्पण

    *आजसू से हरेलाल आउट, ईचागढ़ की सियासी बिसात में नई चाल?*

    सोन मंडप में ऐतिहासिक महा रक्तदान शिविर, 1203 लोगों ने किया रक्तदान

    दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर केंद्रीय समिति की दो बैठकें, समस्याओं के समाधान का आश्वासन

    ब्रह्मर्षि विकास महिला मंच दस नंबर बस्ती की नई कमेटी गठित

    बीकेएमएस के सदस्यता अभियान में मजदूरों व महिलाओं की भागीदारी

    यूसीआईएल के नए तकनीकी निदेशक सलिल कुमार नाग ने संभाला पदभार

    हाईवा से सड़क पर गिर रहा यूरेनियम अयस्क, धूल में सांस ले रहे राहगीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.