Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ट्रंप का बड़ा फैसला, मार्क एस्पर को सौंपी पेंटागन की कमान
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय

    ट्रंप का बड़ा फैसला, मार्क एस्पर को सौंपी पेंटागन की कमान

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 19, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सेना के सचिव मार्क एस्पर को देश का नया कार्यकारी रक्षा मंत्री नियुक्त करने की घोषणा की है. एस्पर अमेरिका के मौजूदा कार्यकारी रक्षा मंत्री पैट्रिक शानाहन का स्थान लेंगे जिन्होंने नामांकन प्रक्रिया से अपना नाम वापस लेने के अलावा अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. श्री एस्पर अब अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन के नए प्रमुख होंगे.

    ट्रम्प ने मंगलवार को ट्वीट किया, कार्यकारी रक्षा मंत्री पैट्रिक शानाहन ने बेहतरीन काम किया है. उन्होंने अपनी नियुक्ति की प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की है और वह अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक अन्य ट्वीट में कहा, मैं पैट्रिक शानाहन के शानदार काम के लिए उनको धन्यवाद देता हूं और सेना के सचिव मार्क एस्पर को नया कार्यकारी रक्षा मंत्री बनाये जाने की घोषणा करता हूं.

    मैं मार्क को जानता हूूं और मुझे पूरा भरोसा है कि वह शानदार काम करेंगे. ट्रम्प ने कहा कि शानाहन ने मंगलवार सुबह अपना इस्तीफा सौंपा. मीडिया में शानाहन के घरेलू हिंसा के एक मामले में शामिल होने की रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने नामांकन प्रक्रिया से अपना नाम वापस ले लिया था. अमेरिका के कार्यकारी रक्षा मंत्री ने अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए इसे काफी दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि व्यक्तिगत पारिवारिक कारणों से वह पद से त्यागपत्र दे रहे हैं.

    शानाहन ने छह माह पहले पूर्व अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस के इस्तीफे के बाद कार्यकारी रक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला था. शानाहन ने सोमवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा था कि अमेरिका ने ओमान की खाड़ी में तेल के टैंकरों पर हुए हमले के मद्देनजर पश्चिम एशिया में अपने एक हजार अतिरिक्त सैनिक तैनात करने का फैसला किया है. ओमान की खाड़ी में पिछले गुरुवार को होरमुज जलडमरूमध्य के नजदीक दो तेल टैंकरों अल्टेयर और कोकुका करेजियस में विस्फोट किया गया था.

    ईरान और अरब के खाड़ी देशों के जल क्षेत्र में हुए इस हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने इसके लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है. श्री पोम्पियो के मुताबिक अमेरिका ने खुफिया जानकारी के आधार पर ये आरोप लगाए हैं.अमेरिकी सेना ने अपने दावे के पक्ष में एक वीडियो जारी किया है जिसमें ईरानी सुरक्षाबल एक टैंकर से विस्फोटक हटाते हुए दिख रहे हैं. ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने ईरानी सेना के रिवोल्यूशनरी गार्ड दल को ओमान की खाड़ी में तेल के टैंकरों पर हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया है. ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरीफ ने कहा है कि अमेरिका, इजरायल और सऊदी अरब उसके खिलाफ अभियान चलाकर तेल टैंकरों पर हुए हमलों के झूठे आरोप लगाने का प्रयास कर रहे हैं.रूस के उपविदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने जांच से पूर्व ईरान पर आरोप लगाने वाले देशों को चेतावनी दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गत वर्ष मई में ईरान परमाणु समझौते से अपने देश के अलग होने की घोषणा की थी. इसके बाद से ही दोनों देशों के रिश्ते बहुत ही तल्ख हो गये हैं. इस परमाणु समझौते के प्रावधानों को लागू करने को लेकर भी संशय की स्थिति बनी हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरायकेला में नक्सल अभियान तेज 12 एसआइ व 100 आरक्षी पदस्थापित
    Next Article ड्राईविंग लाइसेंस के लिए शैक्षिक योग्यता की अनिवार्यता खत्म

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.