Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला में नक्सल अभियान तेज 12 एसआइ व 100 आरक्षी पदस्थापित
    Breaking News Headlines झारखंड

    सरायकेला में नक्सल अभियान तेज 12 एसआइ व 100 आरक्षी पदस्थापित

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 19, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला-खरसावां जिले में नक्सल अभियान तेज होगा. पुलिस मुख्यालय ने इसको लेकर कवायद तेज कर दी है. इस कड़ी में सोमवार को विभिन्न जिलों में तैनात 12 एसआइ (दारोगा) और 100 आरक्षी (कांस्टेबल) को सरायकेला में पदस्थापित किये जाने का आदेश जारी किया गया.राज्य पुलिस स्थापना पर्षद की बैठक में लिये गये निर्णय और डीजीपी केएन चौबे के निर्देश पर कार्मिक डीआइजी संगीता कुमारी के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी की गयी है. इसमें साफ तौर पर संबंधित जिलों के एसपी को निर्देश दिया गया है कि वैसे एसआइ और आरक्षी जिनका तबादला किया गया है, उनको अविलंब विरमित किया जाये. साथ ही भौतिक रूप से प्रस्थान करा कर 24 घंटे के अंदर पुलिस मुख्यालय को अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध करायें. बता दें कि पिछले दिनों सरायकेला के कुकरुहाट में हुए नक्सली हमले में पांच पुलिसकर्मी शहीद हो गये थे. इसके बाद डीजीपी केएन चौबे सहित अन्य अधिकारी सरायकेला गये थे.उस वक्त डीजीपी ने कहा था कि जितने फोर्स की जरूरत नक्सलियों के सफाये के लिए होगी, वह जिले को उपलब्ध कराया जायेगा. सीएम ने भी सोमवार को समीक्षा के दौरान नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया था. तबादले को इसी कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है. आदेश के तहत कुल 19 जिलों रांची, जामताड़ा, साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा, देवघर, दुमका, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, गिरिडीह, कोडरमा, चतरा, हजारीबाग, चाईबासा, जमशेदपुर, सिमडेगा, लोहरदगा और गुमला जिलों के 100 कांस्टेबल का तबादला किया गया है. इस संबंध में भी अधिसूचना जारी की गयी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article ट्रंप का बड़ा फैसला, मार्क एस्पर को सौंपी पेंटागन की कमान

    Related Posts

    यूपी में भारी बारिश से राहत-बचाव तेज, नेपाल सीमा से लगे जिलों में विशेष सतर्कता

    September 27, 2026

    वारदातें बढ़ीं, कमजोर पड़ा पुलिस का सूचना तंत्र?

    September 27, 2026

    एसआईआर की प्रक्रिया और वैधता पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पारदर्शिता की मांग

    September 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    यूपी में भारी बारिश से राहत-बचाव तेज, नेपाल सीमा से लगे जिलों में विशेष सतर्कता

    वारदातें बढ़ीं, कमजोर पड़ा पुलिस का सूचना तंत्र?

    एसआईआर की प्रक्रिया और वैधता पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पारदर्शिता की मांग

    उडुप्पी रेस्टोरेंट फायरिंग ने खोली जमशेदपुर की पुलिसिंग की पोल : सरयू राय

    लखनऊ मंडल में 15 महिला ट्रैकमेंटेनर्स का कैडर परिवर्तन

    यमुना एक्सप्रेस-वे बस अग्निकांड पर हाईकोर्ट सख्त, रात में बसों की अनिवार्य जांच के आदेश

    JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता, अनुचित लाभ लेने वाले तीन अभ्यर्थी गिरफ्तार

    ग्रामसभा में ग्रामीणों का विरोध, सीसीएल से पहले रोजगार और फर्जी जमाबंदी रद्द करने की मांग

    जमीन पर कब्जे से बड़ा सवाल व्यवस्था की चुप्पी का कानून आवंटित औद्योगिक भूखंड पर 20 साल बाद भी कब्जा नहीं, तो जिम्मेदार कौन?

    एलआईसी बिल्डिंग में भड़की भीषण आग, 3 घंटे तक धधकती रही चौथी मंजिल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.