Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा ने विधानसभा चुनाव की शुरू की तैयारियाँ, 1885 बूथों की हुई समीक्षा
    Breaking News झारखंड राजनीति

    भाजपा ने विधानसभा चुनाव की शुरू की तैयारियाँ, 1885 बूथों की हुई समीक्षा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 13, 2019Updated:June 13, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा ने विधानसभा चुनाव की शुरू की तैयारियाँ, 1885 बूथों की हुई समीक्षा

    ● 15 जून से सभी मण्डलों में निकलेगी आभार यात्रा
    ● जनता ने झूठ, फ़रेब और वंशवाद की राजनीति को नकारा : समीर

    लोकसभा चुनाव में 1865 बूथों पर आए परिणामों की समीक्षा के साथ ही भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश की विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। इस आशय में गुरुवार शाम सिदगोड़ा स्थित सोन मंडप परिसर में पार्टी के जमशेदपुर लोकसभा स्तरीय सांगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत सभी छह विधानसभाओं से प्रदेश स्तरीय नेता, जिला पदाधिकारी, कोर कमिटी सदस्यों समेत मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में को मुख्यरूप से राज्यसभा सांसद एवं जमशेदपुर लोकसभा प्रभारी समीर उराँव एवं स्थानीय सांसद विद्युत वरण महतो ने संबोधित किया। इस दौरान लोकसभा चुनाव में पार्टी के परफॉर्मेंस और बूथ स्तरीय संगठन की समीक्षा की गयी। पार्टी ने जिन बूथों पर स्थिति कमज़ोर रही उन्हें मज़बूत बनाने पर बल दिया। इसके अतिरिक्त भाजपा की बंपर जीत के लिए मतदाताओं और पार्टी समर्थकों को कृतज्ञता एवं धन्यवाद जताने के लिए मंडल स्तर पर आभार यात्रा निकालने का निर्देश हुआ। वहीं 21 जून को योग दिवस समारोह में भाजपा कार्यकर्ता बढ़चढ़कर शिरकत करेंगे, इसके लिए व्यापक प्रचार और जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। बैठक को संबोधित करने के क्रम में राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने पार्टी के प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका को सराहा। उन्होंने महागठबंधन पर चुटकी लिया। कहा कि जनता ने विकास और राष्ट्रवाद पर मुहर लगाते हुए झूठ, फ़रेब और वंशवाद की राजनीति करने वाले दलों को एक सिरे से नकार दिया है। स्थानीय सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तरह ही प्रदेश की विधानसभा चुनाव में भाजपा दमदार वापसी करेगी। कहा कि पार्टी ने 65 प्लस का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसे केंद्र-राज्य सरकारों की महत्वाकांक्षी योजनाओं और कार्यकर्ताओं के बल पर हासिल किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया तथा संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी ने किया। इस दौरान विशेष रूप से समीर उरांव, विद्युत वरण महतो, दिनेशानंद गोस्वामी, मेनका सरदार, लक्ष्मण टुडू, राजेश शुक्ला, दिनेश कुमार, मुरलीधर केडिया, चंडी चरण साव, अनिल सिंह, राजकुमार सिंह, नंदजी प्रसाद, पवन अग्रवाल,कमलेश सिंह,मिथिलेश सिंह यादव,देवेंद्र सिंह,समीर महंती, बबलू प्रसाद,मुकुल मिश्रा,उत्तम भगत,बिमल जलाना,हेमंत नारायण देव, गुंजन यादव,मनोज सिंह, शिवरतन अग्रवाल, जमुना टुडू (पद्मश्री), सौरव चक्रवर्ती, गुरुचरण राजवाड़, हीरामणि मुर्मू, हिमांशु मिश्रा, धनंजय पांडेय, दीपेश शर्मा, रोहित कोइला समेत कोर कमिटी सदस्य एवं सभी मंडलाध्यक्षों की मौजूदगी रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी कैबिनेट ने दी नए तीन तलाक बिल को मंजूरी
    Next Article पुलिस महानिदेशक,झारखंड, मेडिका अस्पताल जाकर धायल जवानों से मिले एवं उनके शौर्य को सराहा

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    June 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.