Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » “बाउल प्रेमिक” का लोकार्पण रूपा गांगुली, रामबहादुर राय और शोवना नारायण ने किया
    Breaking News Headlines ओड़िशा झारखंड राष्ट्रीय

    “बाउल प्रेमिक” का लोकार्पण रूपा गांगुली, रामबहादुर राय और शोवना नारायण ने किया

    News DeskBy News DeskOctober 7, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    “बाउल प्रेमिक” का लोकार्पण रूपा गांगुली, रामबहादुर राय और शोवना नारायण ने किया

    बाउल सिर्फ संगीत नहीं, पूरी जीवन पद्धति है- रूपा गांगुली
    नई दिल्ली, 7 अक्तूबर
    यूनेस्को की “मानवता की मौखिक और अमूर्त विरासत की उत्कृष्ट कृतियां” सूची में शामिल बाउल संगीत व परम्परा पर दो दिवसीय आयोजन “द वर्ल्ड ऑफ बाउल्स” की शुरुआत 7 अक्तूबर को शाम 4 बजे नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में हुई। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, दातृ फाउंडेशन और एकतारा कलारी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन “महाभारत” में द्रौपदी का किरदार निभाने वाली प्रसिद्ध सिने अभिनेत्री व राजनेत्री रूपा गांगुली ने किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध नृत्यांगना पद्मश्री शोवना नारायण, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष श्री राम बहादुर राय और प्रसिद्ध बाउल कलाकार श्रीमती पार्वती बाउल और कला केंद्र के जनपद संपदा विभाग के प्रमुख डॉ. के. अनिल कुमार भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की संकल्पना दातृ फाउंडेशन की कात्यायनी अग्रवाल ने की थी।

    मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए अभिनेत्री, रवींद्र संगीत गायिका व राजनेत्री रूपा गांगुली ने कहा कि बाउल सिर्फ गायन या संगीत नहीं है, यह जीवन जीने की पद्धति है। उन्होंने कहा कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर बाउल परम्परा से बहुत प्रभावित थे। श्रीमती गांगुली ने गुरुदेव की एक कविता “आरु आघात” की कुछ पंक्तियां गाकर भी सुनाईं। इससे पहले पार्वती बाउल ने बाउल परम्परा के बारे में बताते हुए कहा कि यह विश्व को भारत का उपहार है।

    बाउल भारत की सभी परम्पराओं का सार है। बाउल साधकों ने संगीत के माध्यम से आध्यात्मिकता का संदेश दिया।

    विशिष्ट अतिथि शोवना नारायण ने पार्वती बाउल को महान बाउल परम्परा का निर्वाह करने के लिए बधाई दी और उनकी कला की काफी सराहना की। उन्होंने कहा कि बाउल संगीत कला का एक प्रारूप है, लेकिन यह किसी सीमा में बंधा नहीं है। इस दौरान प्रसिद्ध बाउल साधक गुरु सनातन दास बाउल, जो पार्वती बाउल के गुरु भी हैं, द्वारा बांग्ला भाषा में लिखी गई पुस्तक “बाउल प्रेमिक” का लोकार्पण रूपा गांगुली, रामबहादुर राय और शोवना नारायण जी ने किया।

    इस पुस्तक में गुरु सनातन दास बाउल ने बाउल परम्परा के मर्म को बताया है। पार्वती बाउल ने इस पुस्तक के कुछ दोहे भी पढ़कर सुनाए। कला केंद्र के जनपद संपदा विभाग के प्रमुख डॉ. के. अनिल कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

    कार्यक्रम के अंतिम सत्र में पार्वती बाउल और उनके साथी बाउल साधकों ने अपने प्रदर्शन से उपस्थित जन को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति के दौरान प्रेक्षागृह में दिव्यता का वातावरण निर्मित हो गया। दूसरे दिन यानी शनिवार, को “बाउल उत्सव” की शुरुआत पूर्वाह्न 11 बजे होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेलारूस: महंगाई से निपटने के लिए देश में उत्पादों की मूल्य वृद्धि पर ही प्रतिबंध लगा दिया
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता,सांसद विद्युत वरण महतो ने 6.69 करोड़ रुपये की 57 योजनाओं का किया शिलान्यास

    Related Posts

    क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर पूर्णिमा मलिक का प्रदर्शन, डीसी कार्यालय के समक्ष उठाई सफाई-सड़क की मांग

    June 9, 2026

    सोनारी एयरपोर्ट पर आपदा प्रबंधन का रिहर्सल, विमान हादसे से निपटने की तैयारियों को परखा गया

    June 9, 2026

    जाकिर नगर रोड नंबर 18 में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, विधायक सरयू राय ने किया शुभारंभ

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर पूर्णिमा मलिक का प्रदर्शन, डीसी कार्यालय के समक्ष उठाई सफाई-सड़क की मांग

    सोनारी एयरपोर्ट पर आपदा प्रबंधन का रिहर्सल, विमान हादसे से निपटने की तैयारियों को परखा गया

    जाकिर नगर रोड नंबर 18 में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, विधायक सरयू राय ने किया शुभारंभ

    महुआ पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

    चांडिल में बड़ा हादसा: स्वर्णरेखा नदी में डूबा जमशेदपुर का युवक, तलाश जारी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.