Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रीय पार्टी लॉन्च से पहले शराब की बोतलें और जिंदा मुर्गी बांटते दिखे टीआरएस नेता
    Breaking News Headlines

    राष्ट्रीय पार्टी लॉन्च से पहले शराब की बोतलें और जिंदा मुर्गी बांटते दिखे टीआरएस नेता

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हैदराबाद. दशहरे पर तेलंगाना राष्ट्र समिति के प्रमुख के चंद्रशेखर राव (केसीआर) एक राष्ट्रीय पार्टी लॉन्च कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो तेलंगाना राष्ट्र समिति का नाम बदला जा सकता है और इसे तत्काल राष्ट्रीय पार्टी घोषित किया जा सकता है। हालांकि इस बड़ी घोषणा से पहले टीआरएस नेता लोगों को शराब और जिंदा मुर्गी बांटते दिखे। केसीआर की पार्टी के नेता राजनाला श्रीहरि को लोगों को शराब की बोतलें और चिकन बांटते देखा गया।

     

    उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में राजनाला श्रीहरि को तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर और पार्टी नेता के टी रामाराव के कटआउट के बगल में खड़े देखा जा सकता है। वारंगल में लंबी कतार में खड़े राजनाला श्रीहरि जनता को शराब की बोतलें और जिंदा मुर्गी बांटते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, समारोह के तहत शराब के करीब 200 क्वार्टर और 200 मुर्गी बांटी गईं।

     

    बता दें कि टीआरएस की आम बैठक पांच अक्टूबर को दशहरे के दिन यहां तेलंगाना भवन में आयोजित की जाएगी। पार्टी की विज्ञप्ति में बैठक के एजेंडे के बारे में जानकारी नहीं दी गयी है लेकिन माना जा रहा है कि टीआरएस अध्यक्ष राव राष्ट्रीय राजनीति में सक्रियता की अपनी योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं। इसमें कहा गया, ‘‘मुख्यमंत्री ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार दोहराया है कि पार्टी की आम बैठक पांच अक्टूबर को तेलंगाना भवन में पूर्वाह्न 11 बजे होगी। नेताओं से तय समय पर बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया गया है।’’

     

    केसीआर ने कहा कि मुनुगोडे विधानसभा के उपचुनाव की अधिसूचना से आम बैठक पर कोई असर नहीं पड़ेगा और पार्टी सदस्य इससे भ्रमित नहीं हों। भारत के निर्वाचन आयोग ने सोमवार को मुनुगोडे विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की जो कांग्रेस के मौजूदा विधायक के इस्तीफे के बाद खाली हो गयी थी।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तरकाशी में हिमस्खलन में फंसे 19 पर्वतारोहियों की मौत, बर्फबारी से रेस्क्यू अभियान में बाधा
    Next Article लियोनेल मेसी ने किया संन्यास का ऐलान, कतर में खेलेंगे अपना आखिरी वर्ल्ड कप

    Related Posts

    जनता दरबार से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश, लंबित मामलों पर उपायुक्त सख्त

    June 9, 2026

    कोवाली थाना प्रभारी द्वारा बुजुर्ग की पिटाई के बाद पीड़ित से मिलने एमजीएम पहुंचे विधायक संजीव सरदार

    June 9, 2026

    ज्ञान भारतम् मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तर पर तैयारियां शुरू

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कंक्रीट मिक्सिंग ट्रक और कार में हुई जोरदार टक्कर, एक घंटे रहा सड़क जाम

    शक्ति ऊर्जा महोत्सव का हुआ आयोजन, अतिथियों ने किया भव्य उद्घाटन।

    जनता दरबार से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश, लंबित मामलों पर उपायुक्त सख्त

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ा गम्हरिया में कार्यक्रम आयोजित कर भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

    जयदा सुवर्णरेखा नदी में जमशेदपुर के डूबे युवक का शव 24 घंटे बाद शव बरामद, एनडीआरएफ की टीम ने शव निकाला

    चांडिल कॉलेज में कुड़मालि पढ़ाई शुरू करने की मांग

    पुण्यतिथि पर बिरसा स्पोर्टिंग क्लब ने धरती आबा को किया नमन

    कांड्रा चेक पोस्ट पर डीटीओ के नेतृत्व में चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान

    सब पोस्ट आँफिस बोलानी मे आधार कार्ड संबंधित कार्य बंद पड़ा है,क्षेत्रवासी हो रहे परेशान

    बीडीओ, सीओ की उपस्थिति में आयोजित ग्राम सभा में बहिष्कार संबंधी शिकायत का हुआ निपटारा, आरोप वापस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.