Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा ने हुल दिवस पर हुल के नायकों की दी श्रद्धांजलि
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राजनीति

    भाजपा ने हुल दिवस पर हुल के नायकों की दी श्रद्धांजलि

    News DeskBy News DeskJune 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा ने हुल दिवस पर हुल के नायकों की दी श्रद्धांजलि, हुल दिवस अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आजादी के प्रथम विद्रोह का प्रतीक: गुंजन यादव

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वावधान में गुरुवार को हुल दिवस मनाया गया। पुर्वी विधानसभा अंतर्गत भुइयांडीह चौक स्थित हुल क्रांति के नायक सिदो-कान्हू की आदमकद प्रतिमा पर भाजपा एसटी मोर्चा अध्यक्ष बिनानंद सिरका के नेतृत्व में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने चांद-भैरव एवं फूलो-झानो के बलिदान को स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने हुल दिवस को आजादी की पहली लड़ाई बताते हुए संथाल विद्रोह के नायकों को नमन किया। उन्होंने कहा कि झारखंड के वीर सपूतों ने हुल क्रांति कर अंग्रेजी हुकूमत की जड़ें हिला दी थी। यह विशेष दिन स्वाधीनता संग्राम में अंग्रेजों के छक्‍के छुड़ाने वाले आदिवासियों के संघर्ष गाथा और उनके बलिदान को स्मरण कर प्रेरणा लेने का दिन है।

    *शहीद स्थल पर झामुमो के झंडे लगे होने पर भाजपा ने जताया विरोध:* इससे पहले, सिदो-कान्हू के प्रतिमा एवं शहीद स्थल के आसपास झामुमो के झंडे लगे होने पर भाजपा ने भारी विरोध जताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे शहादत का अपमान बताकर शहीद स्थल के समक्ष नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने एसडीओ, एडीएम लॉ एंड आर्डर एवं सिटी एसपी को मामले की जानकारी देकर हस्तेक्षप की मांग की। भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध-प्रदर्शन के बीच झामुमो नेता एवं पूर्व मंत्री दलाल भुइयां ने शहीद स्थल पहुंचकर भूल स्वीकार करते हुए झामुमो के झंडे को हटाया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ हुल क्रांति के नायक सिदो-कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

    इस दौरान महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, चंद्रशेखर मिश्रा, अभय सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, राजन सिंह, पवन अग्रवाल, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, जितेंद्र राय, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, नारायण पोद्दार, अमित अग्रवाल, बिनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, सुरेश शर्मा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, रमेश नाग, विजय सोय, काजू शांडिल, रमेश बास्के, चाँदमनी कुंकल, दीपक सुंडी, विजय गौंड, संजय मुंडा, गणेश मुंडा, वीरेन मुर्मु, पवन सोलंकी, ममता भमिज, सुनील दिग्गी, गणेश भमिज समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री एवं देवेंद्र फडणवीस के उपमुख्यमंत्री बनने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने दी बधाई,
    Next Article टाटानगर जम्मू-तवी एक्सप्रेस ट्रेन  पुनः परिचालन कल से प्रारंभ होने पर सांसद विद्युत वरण महतो ने प्रसन्नता जाहिर की

    Related Posts

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    June 23, 2026

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    June 23, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    घरेलू विवाद में हिंसा, पति-पत्नी समेत पुत्र घायल; गांजा बिक्री का विरोध करने का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.