Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व सीएम रघुवर दास ने सैरात बाजार के दुकानों के बढ़े किराये पर तत्काल रोक लगाने की मांग की, दिए कई सुझाव
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    पूर्व सीएम रघुवर दास ने सैरात बाजार के दुकानों के बढ़े किराये पर तत्काल रोक लगाने की मांग की, दिए कई सुझाव

    News DeskBy News DeskJune 17, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व सीएम रघुवर दास ने सैरात बाजार के दुकानों के बढ़े किराये पर तत्काल रोक लगाने की मांग की, दिए कई सुझाव।

    जमशेदपुर। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर अक्षेस की ओर से सैरात बाजार के अंतर्गत आने वाली दुकानों के किराये में भारी वृद्धि को अनुचित बताते हुए सरकार से आग्रह किया है कि तत्काल इस बढ़े हुए किराये पर रोक लगाकर इसका उचित समाधान निकाला जाये। उन्होंने इस सिलसिले में कहा है कि सभी संबंधित दुकानदार भारी गुस्से में हैं। अक्षेस द्वारा दुकानदारों को लगभग सात सौ प्रतिशत किराया बढ़ाकर बिल भेजा जा रहा है। कल तक जिस दुकानदार से 24 रुपये किराया लिए जा रहे थे, उन्हें 16048 रुपये का किराया भुगतान का बिल दिया जा रहा है। मतलब बीस वर्गफीट की जिस दुकान के लिए पहले 24 रुपये किराया लिए जाता था, अब उनसे 80 रुपये प्रति वर्गफीट की दर से नया किराया भुगतान के लिए कहा जा रहा है। जिन दुकानों का किराया पहले 250 रुपये था, उसे 50 हजार भुगतान के लिए कहा जा रहा है। पहली नजर में यह अनुचित लगता है।
    उन्होंने इस किराया वृद्धि को ‘अंधेर नगरी चौपट राजा’ की कहावत चरितार्थ करने जैसा बताया है। श्री दास ने इस मुद्दे पर सभी जगह के दुकानदार संघों से अपील की है कि वे एकजुट होकर इस मामले को उपायुक्त के समक्ष रखें। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की है कि इन दुकानदारों पर लादा जा रहा अनुचित किराया का मामला तत्काल स्थगित कर दिया जाये। मामले को सुलझाने के लिए एक त्रिपक्षीय समिति का गठन किया जाये। इस समिति में दुकानदारों का प्रतिनिधि, अक्षेस के विशेषज्ञ और जिला प्रशासन के प्रतिनिधि को शामिल जाये।

    वाटर कनेक्शन शुल्क लेने का किया विरोध:
    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर वासियों से न्यू वाटर कनेक्शन के लिए कनेक्शन शुल्क लिए जाने का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में जब वाटर कनेक्शन के लिए कोई शुल्क नहीं लेने का प्रावधान है तो जमशेदपुर में जिन लोगों ने अभी तक कनेक्शन नहीं लिया है उनसे कनेक्शन फी क्यों लिया जा रहा है।
    श्री दास ने सरकार से आग्रह किया है कि जमशेदपुर के निवासियों से नया वाटर कनेक्शन लेने पर कोई कनेक्शन फी नहीं लिया जाये। इसके साथ ही उन्होंने शहर में चरमराई बिजली व्यवस्था पर भी चिंता जताते हुए कहा कि बिजली की आंख मिचौली से जनता त्रस्त हो चुकी है और लोगों की रात जागते हुए कट रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया गुंबज शिखर पूजन
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    आस्था, सांस्कृतिक स्वाभिमान और विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक है अयोध्या का दीपोत्सव: योगी आदित्यना

    October 27, 2026

    अखिलेश यादव का सियासी साइबर अलर्ट, बोले- ‘प्री-पेड पार्टियों’ और दूसरे के इशारे पर चलने वाले नेताओं

    October 27, 2026

    यूपी का सियासी चक्रव्यूह: शाह की बिसात, विपक्ष की ‘सेटिंग’ और सत्ता का खेल!

    October 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आस्था, सांस्कृतिक स्वाभिमान और विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक है अयोध्या का दीपोत्सव: योगी आदित्यना

    अखिलेश यादव का सियासी साइबर अलर्ट, बोले- ‘प्री-पेड पार्टियों’ और दूसरे के इशारे पर चलने वाले नेताओं

    यूपी का सियासी चक्रव्यूह: शाह की बिसात, विपक्ष की ‘सेटिंग’ और सत्ता का खेल!

    महत्वपूर्ण ये नहीं कि रावण कितना बड़ा विद्वान था।

    नशा माफियाओं पर शिकंजा: नशा मुक्त भारत @ 2029 की निर्णायक जंग

    भाजपा की बैठक में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान की तैयारी, 5 नवंबर को निकलेगी पदयात्रा

    निगरानी टीम ने रंगे हाथों घुस लेते DSP को दबोचा।

    भारत को भविष्योन्मुखी प्रौद्योगिकियों को अपनाना चाहिए: मोदी

    नम आंखों से मां लक्ष्मी को दी विदाई, स्वर्णरेखा में विसर्जित हुई प्रतिमा

    चौका में आदिवासी जमीन पर कब्जे का आरोप, सात दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो कंपनी का घेराव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.