Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिबू जी संसद जाते नही वे विकास कैसे कर सकते है:बाबुल सुप्रियो
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    शिबू जी संसद जाते नही वे विकास कैसे कर सकते है:बाबुल सुप्रियो

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 16, 2019Updated:May 17, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शिबू जी संसद जाते नही वे विकास कैसे कर सकते है:बाबुल सुप्रियो

    सुप्रियो ने सभा में गाना भी सुनाया

    *निजाम खान*

    जामताड़ा:  गुरुवार को बागडेहरी थाना मुख्यालय स्थित पीएचसी के समीप फुटबाॅल मैदान में भाजपा का चुनावी सभा का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल के आसनसोल प्रत्याशी बबुल सुप्रिय,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा और दुमका प्रत्याशी सुनील सोरेन मौजूद थे।बता दे श्री सुप्रियो और श्री गिलुवा एक ही हेलीकाॅप्टर में दोपहर 2:40 में आये तथा 3:39 में रवाना हो गये।चुनावी सभा को संबोधीत करते हुये बबुल सुप्रियो ने कहा कि झारखंड की जनता काफी जागरूक है।तभी तो राज्य में भाजपा की सरकार बनी है।वही झामुमो महागठबंधन प्रत्याशी शिबू सोरेन पर वार करते हुये कहा कि दुमका का कैसा सांसद है जिसे संसद में देखने को ही नही मिलता है।तो वैसे सांसद अपने लोकसभा क्षेत्र के जनता की आवाज को संसद तक कैसे पहूंचायेंगे।कहा कि युवा,कर्मठ,सशक्त सांसद चाहिये।जो इस क्षेत्र के लिये एक मात्र सुनील सोरेन ही कर सकते है।बाबुल सुप्रियो ने लोगों के कहने पर अपनी सुरीली आवाज में बांग्ला तथा हिन्दी भाषा में गाना सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया।वही प्रदेश अध्यक्ष संबोधीत करते हुये कहा कि कांग्रेस,झाविमो,झामुमो,राजद जैसे महामिलावटी दल जनता को सिर्फ बरगलाने का काम करती है।कहा कि मसामिलावटी के लोग कहते है कि भाजपा की सरकार बनने से आदिवासी-मुलवासी की जमीन हड़प लेगी।पर केंद्र में मोदी जी की सरकार और राज्य में रघुवर सरकार है।क्या आदिवासी-मुलवासी का जमीन हड़प लिया है।कहा कि महामिलावटी के बहकावे में नही आना है।कहा कि शिबू सोरेन को अब काफी उम्र हो गया है।विकास नही कर सकते है।वही दुमका भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन ने लोगों को अश्वासन देते हुये कहा कि अगर वे सांसद बनते है तो लोगों की यात्रा सुविधा के लिये नाला-मसलिया रेलमार्ग को खोला जायेगा।भाजपा के पदाधिकारीयों ने संयुक्त रूप से कहा कि फिर एकबार 3 सौ की पार।कहा कि फिर नही बार-बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।मौके पर पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा उर्फ बाटूल,माधव चंद्र महतो,बीस सुत्री जिला सदस्य विथीका झा,शान अली,मंडल अध्यक्ष शांती धीवर,बीस सुत्री प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप पैतंडी, मलय मंडल,फटीक गोप,छोटन राय आदि मौजूद थें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटेल्को में कार स्कूटी के टक्कर में 4 साल की बच्ची की मौत
    Next Article अंजान एप्लीकेशन के इस्तेमाल से बचें युवा -एसडीपीओ अमर कुमार पांडे

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.