Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अंजान एप्लीकेशन के इस्तेमाल से बचें युवा -एसडीपीओ अमर कुमार पांडे
    Breaking News अपराध खबरें राज्य से झारखंड

    अंजान एप्लीकेशन के इस्तेमाल से बचें युवा -एसडीपीओ अमर कुमार पांडे

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 16, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर चाईबासा ने कॉलेज के छात्रों को दिया प्रशिक्षण

    अंजान एप्लीकेशन के इस्तेमाल से बचें युवा -एसडीपीओ अमर कुमार पांडे

    संतोष वर्मा

    चाईबासा। अमर कुमार पांडे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर चाईबासा ने आज सदर थाना में विभिन्न कॉलेज से आए छात्रों को पुलिस- प्रशासन कैसे काम करती है इसके बारे में जानकारी तथा प्रशिक्षण दिया। छात्रों ने भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा पूरी रुचि के साथ पुलिस प्रशासन के कार्य प्रणाली के बारे में जाना।
    छात्रों को पुलिस प्रशासन के विभिन्न विभाग के बारे में जानकारी दी गई, विभिन्न थाना के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही उन्हें अंजान एप्लीकेशन तथा सोशल मीडिया के गलत प्रयोग से कैसे बचें इसके बारे में भी जानकारी दी गई।

    इन बिंदुओं के बारे में दी गई जानकारी

    पुलिस की मूल भूमिका ,लॉ एंड ऑर्डर, इन्वेस्टिगेशन,सहायक कार्य जैसे कैरक्टर पासपोर्ट तथा पुलिस वेरिफिकेशन के बारे में दी गई जानकारी। राज्य स्तरीय पुलिस प्रशासन , पुलिस प्रशासन के विभिन्न विभाग तथा उनके कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी दी गई कैसे पूरी पुलिस प्रशासन कार्य करती है।
    पुलिस कंट्रोल रूम 100 नंबर के बारे में छात्रों को जानकारी दी गई कि 24 घंटे इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए हम मुसीबत में पुलिस से संपर्क कर सकते हैं तथा वह हमारी मदद के लिए सदैव तत्पर है। साथ ही उन्होंने शक्ति एप्लीकेशन की भी जानकारी दी। शक्ति एप का निर्माण मुख्य रूप से महिलाओं की सुरक्षा के लिए किया गया है अगर कोई भी महिला मुसीबत में होती है तो वह शक्ति एप्लीकेशन के जरिए शीघ्र ही पुलिस को संपर्क कर सकती है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने छात्रों को एफ आई आर के बारे में भी समझाया। किस परिस्थिति में एफ आई आर दर्ज करनी चाहिए तथा एफ आई आर दर्ज करना क्यों महत्वपूर्ण होता है साथ ही उन्होंने बताया कि कभी-कभी एफ आई आर दर्ज करने में जनता को किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है।साइबर फ्रॉड से कैसे बचना है इसके बारे में भी जानकारी दी गयी कि किसी भी अनजान नंबर से कोई भी व्यक्ति अगर कॉल कर के कहे कि हम बैंक के अधिकारी हैं तथा आपका एटीएम या बैंक से रिलेटेड कुछ गुप्त जानकारी चाहते हैं तो उन्हें किसी भी हाल में हमें जानकारी शेयर नहीं करनी है तथा ऐसा होने पर नजदीकी थाने में जाकर शिकायत भी दर्ज करनी है। छात्रों को जानकारी दी गई कि आजकल सोशल मीडिया तथा अंजान एप्लीकेशन के माध्यम से भी लोगों को ठगा तथा फंसाया जाता है इससे बचने के लिए इन सबको सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिबू जी संसद जाते नही वे विकास कैसे कर सकते है:बाबुल सुप्रियो
    Next Article गुरुनानक स्कूल साकची का शत-प्रतिशत प्रतिशत परिणाम रहा

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.