Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कल जमशेदपुर में गरजेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    कल जमशेदपुर में गरजेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 7, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    कल जमशेदपुर में गरजेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
    जमशेदपुर संसदीय सीट पर एनडीए प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में माहौल बनाने के लिए बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जमशेदपुर पहुंचेंगे। उनके निशाने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा और महागठबंधन होंगे। श्री शाह जमशेदपुर के एग्रिको मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। बुधवार को वे हवाई मार्ग से दोपहर 12:10 बजे एयरपोर्ट  पहुँचेंगे। यहाँ से सीधे एग्रिको मैदान के लिए रवाना होंगे। इस आशय की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी अंकित आनंद ने बताया कि दोपहर बारह बजे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एग्रिको के ट्रांसपोर्ट मैदान में जनसभा को संबोधित करने पहुँचेंगे। जनसभा के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावे मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, एनडीए प्रत्याशी विद्युत वरण महतो, विधायक मेनका सरदार, लक्ष्मण टुडू, रामचंद्र सहिस, दिनेशानंद गोस्वामी, राजेश शुक्ला, मुरलीधर केडिया, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव, आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष आंनद हेंब्रम, राजकुमार सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, अनिल सिंह, शिव रत्न अग्रवाल, परमेश्वर हेंब्रम मंच पर मौजूद होंगे। कार्यक्रम में भाजपा के सभी मण्डलों से कार्यकर्ता शामिल होंगे।
    ● ऐतिहासिक होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम : शुक्ल
    भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल ने दावा किया कि बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जमशेदपुर दौरा ऐतिहासिक होगा। कहा कि हज़ारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावे स्थानीय लोग और समर्थक इस आयोजन को सफ़ल बनाएंगे।
    ● महागठबंधन की फुस्स हो जाएगी हवा : दिनेश
    मंगलवार देर शाम को जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने एग्रिको मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम की तैयारियों का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को लेकर शहर पहुँचें सुरक्षा पदाधिकारियों से मिलकर तैयारियों में जुटे लोगों को जरूरी निर्देश दिए। दिनेश कुमार ने कहा कि कल राष्ट्रीय अध्यक्ष का राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम जेएमएम और महागठबंधन की हवा फुस्स कर देगी। निरीक्षण करने के दौरान दिनेश कुमार,  रामबाबू तिवारी, भूपेंद्र सिंह, अनिल मोदी, चंद्रशेखर गुप्ता, अंकित आनंद, अमरजीत सिंह राजा, अरविंद शर्मा, अशोक दत्ता, राकेश कुमार शर्मा, बिनोद गुप्ता, अमिश अग्रवाल समेत अन्य मौजूद थे।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई को यौन उत्पीड़न के मामले में ‘क्लीन चिट’
    Next Article ग्रामीणों क्षेत्रों में सिर चढ़कर बोल रहा है ‘मोदी मैजिक’

    Related Posts

    केवट समाज वेल्फेयर एसोसिएशन को मिला नया नेतृत्व, महेश निषाद बने अध्यक्ष

    May 31, 2026

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    May 31, 2026

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    May 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    केवट समाज वेल्फेयर एसोसिएशन को मिला नया नेतृत्व, महेश निषाद बने अध्यक्ष

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.