Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा ने व्यापारी वर्ग की हमेशा चिंता की है, दिया है भय, भ्रष्टाचार मुक्त शासन: विद्युत महतो
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    भाजपा ने व्यापारी वर्ग की हमेशा चिंता की है, दिया है भय, भ्रष्टाचार मुक्त शासन: विद्युत महतो

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 7, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद विद्युत महतो ने किया बिस्टुपुर के बाजारों में जनसंपर्क, समर्थन की अपील की

    भाजपा ने व्यापारी वर्ग की हमेशा चिंता की है, दिया है भय, भ्रष्टाचार मुक्त शासन: विद्युत महतो

    *सोमवार, जमशेदपुर:* जमशेदपुर लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी विद्युत महतो ने सोमवार को जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के बिस्टुपुर बाजार व कमानी सेंटर समेत अन्य स्थानों का दौरा किया। इस दौरान बाज़ार में खरीददारी कर रहे लोगों से मुलाकात की व उन्हें नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की उपलब्धि बता भाजपा के पक्ष में समर्थन की अपील की। जनसंपर्क के दरमियान उन्होंने कई व्यापारियों से भी मुलाकात की। दुकानदार भाइयों को सरकार की उपलब्धि बताते हुए विद्युत महतो ने कहा कि की देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ व्यापारी होते हैं। भाजपा ने हमेशा से ही देश निर्माण में प्रभावी योगदान दे रहे व्यापारी वर्ग को अपने नीतियों से राहत दी है। कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में भाजपा ने भ्रष्टाचार खत्म कर व सुरक्षा का माहौल देकर व्यापारियों को भयमुक्त शासन दिया है। उन्हाेंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने व्यापारियों के उत्थान के लिए विशेष नीतियां लागू कर उन्हें आर्थिक तौर पर मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने जीएसटी का जिक्र करते हुए कहा कि नियम में हुए बदलाव के बाद राज्य के करीब 70 हजार कारोबारियों को अप्रैल माह से राहत मिली है। केंद्र सरकार के फैसले के आलोक में झारखंड सरकार ने जीएसटी रजिस्ट्रेशन की सीमा को 20 लाख से बढ़ाकर 40 लाख किया। इस निर्णय से हजारों की संख्या में छोटे कारोबारियों को फायदा हुआ है। उन्होंने पूर्ववर्ती काँग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि काँग्रेस के जमाखोरों ने महंगाई के खेल से फायदा उठाकर व्यापारी वर्ग को हमेशा से बदनाम किया और महंगाई की वजह व्यापारी वर्ग को बता उनका अपमान किया। आज व्यापार से संबंधित ज़्यादातर कार्य ऑनलाइन सुगमतापूर्वक किये जा रहे हैं, जिससे पारदर्शिता के साथ समय की भी बचत हो रही है। उन्होंने विकास की गति निरंतर जारी रखने के लिए भाजपा को समर्थन देने की बात की।

    पदयात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष नंदजी प्रसाद, बिस्टुपुर मंडल अध्यक्ष, सुरंजन राय, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, रंजू झा, देवेन्द्र सिंह, प्रेम सिन्हा समेत दर्जनों कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article सांसद विद्युत महतो ने किया बिस्टुपुर के बाजारों में जनसंपर्क, समर्थन की अपील की
    Next Article  चाईबासा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन करते भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता  राजेश कुमार शुक्ल

    Related Posts

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    June 22, 2026

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    June 22, 2026

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    जमशेदपुर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का भव्य स्वागत

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर देशभर में बढ़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

    एनपीए खातों के खिलाफ सख्त अभियान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने दो संपत्तियों पर किया कब्ज़ा,नीलामी की तैयारी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.