Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पांचवें चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर मतदान जारी, दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    पांचवें चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर मतदान जारी, दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 6, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सात राज्यों की 51 सीटों पर मतदान सोमवार सुबह शुरू हो गया. इस चरण में उत्तर प्रदेश से 14, राजस्थान से 12, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल की सात-सात, बिहार की पांच, झारखंड की चार और जम्मू एवं कश्मीर की दो सीटें पर मतदान हो रहा है. वर्ष 2014 के चुनावों में इन 51 सीटों में से 39 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत हासिल की थी. राजस्थान में 12, उत्तरप्रदेश की 14 सीटों में से 12, मध्य प्रदेश में पूरी सात, बिहार में पांच में से तीन, झारखंड में सभी चारों और जम्मू एवं कश्मीर की दो में से एक सीट जीती थी. कांग्रेस ने केवल अमेठी और रायबरेली में जीत का स्वाद चखा था. इस चरण में बहुत सी दिग्गज सीटों पर मुकाबला है. उत्तरप्रदेश में कांग्रेस का गढ़ रही अमेठी और रायबरेली सीटों पर कांग्रेस-भाजपा में टक्कर देखने को मिलेगी. रायबरेली से संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी मैदान में हैं जिन्होंने 2004 में यह सीट जीती थी. उनका मुकाबला पूर्व कांग्रेसी नेता और अभी के भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह से है. अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच रोचक मुकाबला है. इस चरण में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह (लखनऊ), जयंत सिन्हा (हजारीबाग) और राज्यवर्धन सिंह राठौर (जयपुर) चुनाव मैदान में हैं. पांचवें चरण के मतदान में उत्तर प्रदेश में बहुत सी सीटें वही हैं, जहां वर्ष 2014 में भाजपा ने जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार उन्हें समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है. बिहार में वर्ष 2014 के चुनावों से लेकर अब स्थिति बदल चुकी है. पिछले समय जनता दल-यूनाइटेड(जदयू) भाजपा के खिलाफ मैदान में था, लेकिन इस बार जदयू और भाजपा साथ में चुनाव लड़ रहे हैं. इन्हें राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और दूसरी पार्टियों से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश की सुरक्षा भाजपा के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता: अमित शाह
    Next Article नोएडा में रेव पार्टी: ड्रग्स, सेक्स का कॉकटेल, 200 युवक-युवतियों को अरेस्ट

    Related Posts

    केवट समाज वेल्फेयर एसोसिएशन को मिला नया नेतृत्व, महेश निषाद बने अध्यक्ष

    May 31, 2026

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    May 31, 2026

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    May 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    केवट समाज वेल्फेयर एसोसिएशन को मिला नया नेतृत्व, महेश निषाद बने अध्यक्ष

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.