Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश की सुरक्षा भाजपा के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता: अमित शाह
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    देश की सुरक्षा भाजपा के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता: अमित शाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 6, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नयी दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बालाकोट हवाई हमले का सबूत मांगने की बात पर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता में रहेगी. शाह ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए लोगों से भाजपा के लिए वोट देने को कहा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को सुरक्षित बनाया है. उन्होंने पुलवामा में सीआरपीएफ के 40 जवानों के मारे जाने के बाद पाकिस्तान में किये गए हवाई हमले का जिक्र करते हुए कहा कि केवल दो देश थे जिन्होंने अपने जवानों की शहादत का बदला लिया-अमेरिका और इस्राइल. लेकिन मोदी जी ने इस सूची में भारत का नाम जोड़ दिया है. शाह ने विपक्ष खासतौर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हवाई हमले का सबूत मांगने के लिए निशाना साधा. उन्होंने कहा, ”सब इसकी खुशी मना रहे थे. लेकिन दो जगहों पर शोक मन रहा था. पाकिस्तान में और राहुल बाबा के दफ्तर में. मोदीजी ने पाकिस्तान के आतंकवादियों को मार गिराया लेकिन उनके चेहरे मुरझाये हुए क्यों थे? क्या वे उनके रिश्तेदार थे. कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के 10 साल के शासन पर हमला बोलते हुए शाह ने आरोप लगाया कि सीमा पर तैनात जवानों के पाकिस्तान सिर काट लेता था लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह चुप रहते थे. उन्होंने मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं हेमराज का सिर कटने की घटना कभी नहीं भूल सकता लेकिन मौनी बाबा चुप रहे. शाह ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद देशभर में गुस्सा था. इसमें हमारे 40 जवान मारे गये थे. पाकिस्तान ने एक और सर्जिकल स्ट्राइक की आशंका के बाद और अधिक सैनिकों तथा टैंकों को तैनात कर अपनी सीमा महफूज की. लेकिन मोदीजी ने अपना 56 इंच का सीना दिखाया और भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में बम गिराये.

    उन्होंने कहा कि क्या हमें हमारे देश से घुसपैठियों को बाहर नहीं करना चाहिए. मोदीजी एनआरसी लाए. असम में 40 लाख घुसपैठिये हैं. शाह ने कहा कि विपक्ष को इस बात की चिंता थी कि घुसपैठिये कहां जाएंगे और क्या खाएंगे. उन्होंने कहा कि राहुल बाबा, क्या इन घुसपैठियों का कोई मानवाधिकार है जो बम विस्फोट करते हैं और यहां बेगुनाह लोगों को मारते हैं. क्या आपको मारे गये लोगों की कोई चिंता नहीं है.

    शाह ने कहा कि अगर मोदीजी दोबारा प्रधानमंत्री बनते हैं तो कश्मीर से कन्याकुमारी तक और कोलकाता से कच्छ तक सारे घुसपैठियों को देश से निकाला जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचीन ने समुद्र में तैनात की न्यूक्लियर पनडुब्बी,
    Next Article पांचवें चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर मतदान जारी, दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

    Related Posts

    आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    July 3, 2026

    जमशेदपुर फ्लैग मार्च के बीच कदमा में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल; कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

    July 3, 2026

    जमशेदपुर बंद का व्यापक असर, हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरे एनडीए कार्यकर्ता

    July 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    जमशेदपुर फ्लैग मार्च के बीच कदमा में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल; कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

    जमशेदपुर बंद का व्यापक असर, हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरे एनडीए कार्यकर्ता

    विकास सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

    मंत्रालय सचिव ने सराही पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प प्रदर्शनी: संस्कृति और कला का अद्भुत संगम

    दिल्ली में जीवंत हुई पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प: सचिव चंचल कुमार ने सराहा कला और संस्कृति का संगम

    पुणे: कैफे में तोड़फोड़ के बाद बवाल, वायरल CCTV फुटेज से पुणे सब-इंस्पेक्टर निलंबित

    भारत ने रचा इतिहास: परमाणु तकनीक से हाइड्रोजन उत्पादन में बना विश्व का अगुआ

    अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस: पर्यावरण और स्वास्थ्य पर प्लास्टिक का कहर

    केंद्र में संभावित कैबिनेट फेरबदल: प्रदर्शन की कसौटी या राजनीतिक संतुलन का दांव?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.