Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चीन ने समुद्र में तैनात की न्यूक्लियर पनडुब्बी,
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय

    चीन ने समुद्र में तैनात की न्यूक्लियर पनडुब्बी,

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 6, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: चीन ने आसमान और जमीन के बाद अब समुद्र में भी हथियारों की जाल बिछा दिया है. ड्रैगन की इस चाल के पीछे भारत के साथ अन्य देशों को भी दबाव में लेना है. दरअसल, चीन ने समुद्र में परमाणु हथियारों से लैस पनडुब्बियों को तैनात कर दिया है. इन पनडुब्बियों के साथ ऐसे रडार भी हैं जो अन्य देशों की पनडुब्बियों की मौजूदगी का पता लगा सकते हैं. अमेरिका, चीन के इस शक्ति प्रदर्शन को एक बड़े खतरे के तौर पर देख रहा है. अमेरिका का मानना है कि समुद्र में परमाणु क्षमता से लैस इन पनडुब्बियों के चीन एशिया में उसके दबदबे को कम करने की कोशिश में है. इस बेस पर ऐसी सुविधाएं विकसित की गई हैं ताकि बलिस्टिक मिसाइलों को स्टोर किया जा सके और उन्हें लोड किया जा सके. जापान और ताइवान के साथ चीन के संबंधों में तनाव की वजह बने साउथ चाइना सी के पास स्थित इस द्वीप में कई जगहों पर ऐंटिने लगे दिखते हैं, जो दूसरे देशों की पनडुब्बियों के बारे में पता लगाने का काम करते हैं. रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि समुद्र में मिलिट्री तकनीक के मामले में चीन अब छह दशक बाद अमेरिका, रूस, ब्रिटेन और फ्रांस के क्लब में साबित हो गया है, जिसके पास समुद्र में भी न्यूक्लियर बलिस्टिक मिसाइल सबमरीन्स हैं. हाल ही में प्रकाशित अपनी सालाना रिपोर्ट में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पेइचिंग के पास अब समुद्र में भी विश्वसनीय और ताकतवर परमाणु हथियार हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशकील अहमद व भावना झा छह साल के लिए कांग्रेस से हुए निलंबित
    Next Article देश की सुरक्षा भाजपा के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता: अमित शाह

    Related Posts

    विरोध की आजादी और व्यापारियों की आजीविका, दोनों की रक्षा जरूरी

    October 15, 2026

    दुर्गागंज बाजार के सराय कंसराय त्रिमुहानी पर पाइप फटने से जलभराव और टूटी सड़क से लोग परेशान, मरम्मत

    October 15, 2026

    विदेशी तकनीक पर निर्भरता और राष्ट्रीय सुरक्षा के नए खतरे

    October 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    चतरा में ब्राउन शुगर तस्कर को 15 साल की जेल, 370 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ हुआ था गिरफ्तार

    सीआईएसएफ डीआईजी ने मगध-अम्रपाली का किया दौरा

    *श्रमजीवी महिला समिति सह ग्राम स्वशासन अभियान, डुमरिया ने मनाया राष्ट्रीय महिला किसान दिवस*।

    टंडवा ब्राह्मण समाज ने दिवंगत शिवसागर उपाध्याय के परिवार को दी आर्थिक सहायता

    शिवा शर्मा हत्याकांड: फरार श्रद्धा दुबे का कथित वीडियो वायरल, पुलिस की तलाश जारी

    जनसमस्याओं के समाधान में जनप्रतिनिधि और प्रशासन का समन्वय जरूरी: मुख्यमंत्री

    गोविंद विद्यालय में मनाई गई डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती, बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं आयोजित

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद

    यूसीआईएल के 7 हजार ठेका मजदूर 19 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

    विरोध की आजादी और व्यापारियों की आजीविका, दोनों की रक्षा जरूरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.