Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में राजनैतिक अस्थिरता का भी कारण कांग्रेस ही है:मुख्यमंत्री रघुवर दास
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    झारखंड में राजनैतिक अस्थिरता का भी कारण कांग्रेस ही है:मुख्यमंत्री रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 4, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खूंटी : गरीबी हटाओ के नारे पर कांग्रेस पूर्व में भी सरकार बना चुकी है. सरकार बनाते ही कांग्रेस का हाथ अमीरों के साथ हो जाता है. इस बार भी गरीबों को छलने की कोशिश की जा रही है़ झारखंड में राजनैतिक अस्थिरता का भी कारण कांग्रेस ही है. एक निर्दलीय विधायक को मुख्यमंत्री बना दिया. इनके घोटालों से झारखंड की पूरी दुनिया में बदनामी हुई.
    यह बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को कचहरी मैदान में भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही. खूंटी में राष्ट्रविरोधी दल प्रचार करते हैं कि भाजपा आयेगी, तो जमीन लूट लेगी़. उन्होंने बताया कि खूंटकटी जमीन पर सिर्फ जमीन मालिक का हक है़.
    आगे भी वे ही जमीन मालिक होंगे़. उसमें राज्य सरकार की कोई दखल नहीं है़. खूंटकटी जमीन कोई नहीं छीन सकता है. खूंटी में नॉलेज सिटी बनकर रहेगा़. आदिवासी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए एक लाख रुपये दिया जायेगा. भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने कहा कि पत्थलगड़ी के विषय में बाहर से आये लोगों ने ग्रामीणों के बीच भ्रांतियां फैलाकर उन्हें भड़काने की कोशिश की़ जिन लोगों ने गलत तरीके से ऐसा किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए़. कार्यक्रम में सांसद कड़िया मुंडा ने भी विचार रखे. इधर, सभा के दौरान बारिश होने लगी. जिन लोगों के पास छाता था, वह रुक कर नेताओं को सुन रहे थे. वहीं कई लोग कुर्सियां सिर पर लेकर बारिश से बचने की कोशिश करते रहे़.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना- कुछ लोग मुझे गिराने में कई बार गिरे
    Next Article बूथ फ़तह की रणनीति पर भाजपा आगे, सभी बूथों तक पहुंचीं मतदाता पर्ची

    Related Posts

    गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाश लाखों रुपये और जेवरात लेकर फरार

    September 24, 2026

    वेस्टइंडीज का भारत दौरा: 27 सितंबर से शुरू होगी 8 मैचों की सीरीज

    September 24, 2026

    सुको ने उम्मीद जताई कि लोकसभा अध्यक्ष 20 बागी टीएमसी सांसदों की अयोग्यता पर जल्दी फैसला लेंगे

    September 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाश लाखों रुपये और जेवरात लेकर फरार

    वेस्टइंडीज का भारत दौरा: 27 सितंबर से शुरू होगी 8 मैचों की सीरीज

    सुको ने उम्मीद जताई कि लोकसभा अध्यक्ष 20 बागी टीएमसी सांसदों की अयोग्यता पर जल्दी फैसला लेंगे

    साइबर अपराध की लत में आसानी से पैसा मिलने की टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार

    2026 के अंत तक 1.75 लाख रुपये तक पहुंच सकता सोना, मेटल्स फोकस के अनुमान से बाजार में हलचल

    यमुना एक्सप्रेस में दर्दनाक हादसा : नोएडा में एसी बस में आग लगी, 9 जिंदा जले, महोबा जा रही थी गाड़ी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसी कार, चार की मौत

    दिनकर को याद करना आसान, दिनकर को आत्मसात करना कठिन

    *आज का भारत और कविवर दिनकर जी की कमी*

    विधायक के एस्कॉर्ट वाहन के पलटने से चार सुरक्षाकर्मी घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.