Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना- कुछ लोग मुझे गिराने में कई बार गिरे
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति राष्ट्रीय

    पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना- कुछ लोग मुझे गिराने में कई बार गिरे

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 4, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस के खिलाफ गरजे, वहीं मायावती और बहुजन समाज पार्टी के लिए थोड़ी नरमी दिखाई. उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के वोटकटवा बयान पर भी तंज कसा. उन्होंने शायराना अंदाज में विरोधियों पर वार करते हुए कहा कि न मैं गिरा और न मेरी उम्मीदों के मीनार गिरे, पर कुछ लोग मुझे गिराने में कई बार गिरे. उन्होंने महागठबंधन को महामिलावट बताते हुए उससे देश को होने वाले पांच खतरे गिनाए- भ्रष्टाचार, अस्थिरता, जातिवाद, वंशवाद और कुशासन.मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जो पार्टी पहले चरण के चुनाव से पहले खुद को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार मान रही थी, वह अब खुद को वोट कटवा पार्टी मानने लगी है. यह कांग्रेस के पतन का जीता-जागता सबूत है.उन्होंने कहा, ‘वोट काटना, देश बांटना और कैबिनेट का अध्यादेश फाड़ना ही कांग्रेस की पहचान है. चौथे चरण के बाद कुछ बातें निकलकर आई हैं, जो गौर करने लायक हैं. नामदार कह रहे थे कि वे मोदी के आभामंडल से डरते हैं. अब वे कह रहे हैं कि मोदी से तब तक जीत नहीं सकते जब तक उसकी मेहनत, ईमानदारी और देशभक्ति पर दाग ना लगा दें.’मोदी ने कहा, ‘रोज मोदी पर कीचड़ उछाला जाता है, रोज झूठ बोला जाता है. राफेल का शिगूफा ले आए और झूठ बोला. अपने पूरे इकोसिस्टम को उन्होंने इस झूठ के प्रचार में लगा दिया. कांग्रेस का एक ही काम है मोदी की छवि खराब करना. जब ये लोग मुझे कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाए, तो मेरी छवि को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं.’पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘नामदार कान खोलकर सुन लो, मोदी सोने का चम्मच लेकर नहीं पैदा हुआ है. मोदी राजपरिवार में भी नहीं पैदा हुआ. मोदी भारत की धूल फांककर बना है. मोदी पिछले 50 साल बिना थके, बिना रुके जिया है और उसके लिए तपस्या की है. 5 या 50 इंटरव्यू देकर मोदी की 50 साल की छवि को नहीं मिटा पाओगे.’ उन्होंने कहा, ‘आपके दरबारियों ने आपके पिता की भी मिस्टर क्लीन की छवि बनाई थी, मगर उनकी सबसे बड़े भ्रष्टाचारी की छवि बन गई. यह देश सब बर्दाश्त कर लेगा, लेकिन धोखा कभी नहीं बर्दाश्त करेगा.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलालू-राबड़ी राज में हॉस्पिटल के बेड पर सोता था कुत्ता, अब रहती है मरीजों की भीड़: नीतीश कुमार
    Next Article झारखंड में राजनैतिक अस्थिरता का भी कारण कांग्रेस ही है:मुख्यमंत्री रघुवर दास

    Related Posts

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    May 31, 2026

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    May 31, 2026

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    May 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.