Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  Snake नहीं अब Mouse पकड़कर आगे बढ़ रहा है भारत:नरेन्द्र मोदी
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

     Snake नहीं अब Mouse पकड़कर आगे बढ़ रहा है भारत:नरेन्द्र मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 4, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बीकानेर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर देश के गरीबों की परवाह नहीं करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को यहां कहा कि भारत अब सांप-नेवलों का देश नहीं रहा बल्कि वह अब स्नैक से आगे बढ़कर माउस थामकर आगे बढ़ रहा है।
    यहां चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने गरीब के जीवन की कभी परवाह नहीं की। ये लोग सिर्फ गरीबी का तमाशा बनाना जानते हैं।उन्होंने कहा कि एक दौर था, जब कांग्रेस के नामदार विदेशी मेहमानों के सामने सांप-नेवलों को नचाकर खुश हुआ करते थे। आपने फोटो देखी है कि देश के पहले प्रधानमंत्री अपने घर के बाहर मेहमानों को क्या दिखा रहे थे? पूरी दुनिया ये देखकर कहती थी कि भारत तो सिर्फ सांप-नेवलों व सांप-सपेरों का देश है। आजादी के बाद भारत की उस समय जो छवि बनाई गई, वो दशकों तक ऐसी ही बनी रही।उन्होंने कहा कि दुनिया के बड़े-बड़े देश यही समझते थे कि भारत यानी सांप-सपरों का देश। अब आज ये नामदार परिवार की चौथी पीढ़ी भी यही काम कर रही है। वो ये भूल रहे हैं कि भारत अब ‘स्नेक’ से आगे बढ़कर ‘माउस’ थामकर आगे बढ़ रहा है। वो ये भूल रहे हैं कि अब हमारे देश के नौजवान कम्प्यूटर का माउस चला रहे हैं। हमारे देश के 20-21 साल के युवाओं ने आईटी क्षेत्र में नाम कमाकर हमारे देश की छवि बदल दी है।मोदी ने कहा कि देश को सही दिशा देने व देश के तेज गति से विकास के लिए मजबूत सरकार बहुत जरूरी होती है। वर्षों तक कांग्रेस और उनके साथी उन लोगों की संपत्तियों पर मेहरबान रहे, जो लोग बंटवारे के समय पाकिस्तान चले गए थे। आजाद भारत को उस संपत्ति को कब्जा करना चाहिए था, लेकिन ये कांग्रेस और उसकी महामिलावटी टीम वोटबैंक की फिराक में दुश्मनों की संपत्ति को जब्त करना टालती रही।उन्होंने कहा कि ‘चौकीदार’ की इस मजबूत सरकार ने शत्रु संपत्ति कानून लागू किया और अब तक 1,800 करोड़ रुपए से ज्यादा की शत्रु संपत्ति हमने जब्त कर ली है।
    कांग्रेस की राज्य सरकार पर कर्जमाफी का अपना वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि मुझे बताया गया है कि कांग्रेस के इस झूठ की वजह से यहां बीकानेर में किसान खुदकुशी तक का कदम उठाने लगे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफ्लोरिडा: नदी में गिरा बोइंग 737 विमान, 140 लोग थे सवार
    Next Article तेजप्रताप ने खुद को दूसरा लालू बताया, ससुर और राजद प्रत्याशी को वोट न देने की अपील की

    Related Posts

    केवट समाज वेल्फेयर एसोसिएशन को मिला नया नेतृत्व, महेश निषाद बने अध्यक्ष

    May 31, 2026

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    May 31, 2026

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    May 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    केवट समाज वेल्फेयर एसोसिएशन को मिला नया नेतृत्व, महेश निषाद बने अध्यक्ष

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.