Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद  बिद्युत बरण महतो का तूफानी जनसंपर्क जारी, कई गांवों का किया दौरा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    सांसद  बिद्युत बरण महतो का तूफानी जनसंपर्क जारी, कई गांवों का किया दौरा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 2, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद  बिद्युत बरण महतो का तूफानी जनसंपर्क जारी, कई गांवों का किया दौरा

    जनता की आवश्यकताओं को पूर्ण करने की दिशा में किया काम, उनके सपनों को पूरा करना है लक्ष्य : विद्युत महतो

    लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सांसद सह जमशेदपुर संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार विद्युत महतो के प्रचार अभियान का काफ़िला बढ़ता हुआ गुरुवार को घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचा। इस दौरान विद्युत महतो ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण इलाकों में पदयात्रा कर जनसंपर्क किया। गुरुवार को सांसद ने घाटशिला विधानसभा बाँधडीह सालबनी, आमचुड़ीया, कांसिया, केशरपुर, पिंड्राबाद, पहाड़पुर, फुलपाल, कालचीती, हिरागंज, चापड़ी, बांधडीह, पुनगोड़ा, घटिडुबा, हुलुंग, बड़ाजुड़ा आदि गाँवो में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के क्रम में गाँव की समस्याओं को भी सूचीबद्ध कर उनके निराकरण का हरसंभव भरोसा दिया। इस दौरान सांसद ने जगह-जगह समर्थकों के संग सभा को भी संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए विद्युत महतो ने कहा कि भाजपा सरकार ने ग्रामीण परिवेश में जीवन बसर कर रहे लोगों के हितों की सबसे ज्यादा चिंता की है। सरकार बनने के पहले दिन से ही सभी कल्याणकारी योजनाएं गरीब जनता के उत्थान के लिए लागू किए गए। आज हर घर शौचालय, घरों में बिजली की निर्वाध आपूर्ति, मुफ्त गैस व चूल्हे का कनेक्शन, किसान सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, कन्यादान योजना व गांव में पुल व सड़कों का निर्माण ये सभी योजनाएं ग्रामीण इलाकों में रह रहे लोगों के जीवन में सीधा प्रभाव रखते हैं। कहा कि अभी तो भाजपा ने आवश्यकताओं को पूर्ण करने की दिशा में कार्य किया है, आपके सपनों को बेहतर ढंग से पूर्ण करने का लक्ष्य प्राप्त करना बाकी है और जब तक हम इसे पूर्ण नहीं करेंगे, विश्राम नहीं करेंगे, बैठेंगे नहीं। जनसंपर्क के दौरान सांसद ने केंद्र व राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराकेश तिवारी  ने मजदूर दिवस मनाया एवं मजदूरों के बीच वस्त्र का वितरण कर उन्हें मजदूर दिवस की बधाई
    Next Article जुगसलाई में भाजपा और आजसू संयुक्त पदयात्रा

    Related Posts

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    May 31, 2026

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    May 30, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    May 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.