एनडीए प्रत्याशी विद्युत् वरण महतो को बंपर जीत दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी दिनों दिन आक्रामक होती जा रही है| महागठबंधन को चारो खानें चित्त करने में भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है| जमशेदपुर में विद्युत् वरन महतो के पक्ष में प्रचार को आने वाले स्टार प्रचारकों की सूची में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बाद बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम की भी हरि झंडी मिल गयी है| भाजपा के केंद्रीय कार्यालय से संबंधित कार्यक्रम की पुष्टि करते हुए महानगर भाजपा कमिटी को संबंधित सूचना प्रेषित की गयी है| जमशेदपुर लोकसभा चुनाव संचालन समिति के मीडिया प्रभारी अंकित आनंद ने इस आशय की जानकारी मीडिया को दी| बताया गया की 08 मई को पूर्वी विधानसभा के एग्रिको मैदान में विशाल जनसभा को श्री अमित शाह संबोधित करेंगे|
आठ मई को जमशेदपुर आएंगे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, एग्रिको में जनसभा को करेंगे संबोधित
Previous Articleसीएनटी-एसपीटी एक्ट के दायरे वाली जमीन को भी मिले लोन:रघुवर दास
Next Article मोक्ष नगरी में मोदी का मायावी संसार
