Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएनटी-एसपीटी एक्ट के दायरे वाली जमीन को भी मिले लोन:रघुवर दास
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    सीएनटी-एसपीटी एक्ट के दायरे वाली जमीन को भी मिले लोन:रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 1, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में निवास करनेवाली 54 जातियों की जमीन जो सीएनटी-एसपीटी एक्ट के दायरे में आती है, उन्हें किसी तरह का लोन बैंक से नहीं प्राप्त होता है. इस दिशा में राज्य सरकार ने नीलकंठ सिंह मुंडा की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है. इस पर अनुशंसा आने के बाद सरकार निर्णय लेगी, ताकि इस जाति समूह को बैंक से व्यापार, शिक्षा व अन्य कार्यों के लिए लोन मिल सके. श्री दास मंगलवार को ईचागढ़ के लुपुगडीह में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे.मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों को ठगने का कार्य किया है. छत्तीसगढ़ में किसानों को कांग्रेस ने ठगा है. जबकि 2014 के बाद किसानों के आर्थिक उन्नयन के लिए मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री कृषि सम्मान योजना से आच्छादित किया, जिसका लाभ किसानों को मिल भी रहा है. राज्य सरकार भी मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत 22 लाख 76 हजार किसानों को लाभान्वित करेगी. क्योंकि वर्तमान सरकार का मानना है जब तक अन्नदाता समृद्ध नहीं होंगे, गांव समृद्ध नहीं होगा. भाजपा सरकार ने सिर्फ साढ़े चार साल में गरीबी उन्मूलन के लिए योजनाओं को धरातल पर उतारा है. वहीं दशकों तक कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा देकर पंचायत से पार्लियामेंट तक राज किया, लेकिन देश की समस्या और गरीबी चुनौती के रूप में खड़ी रही. कांग्रेस 2019 में भी गरीबी हटाओ का नारा दे रही है.इधर, टाटीसिलवे में रोड शो कर मुख्यमंत्री ने कहा कि चोर और भ्रष्टाचारी लोग एकजुट हुए हैं. महागठबंधन बनाकर नरेंद्र मोदी को हटाना चाहते हैं. देश के खजाने पर वे पंजा नहीं मार पा रहे हैं, क्योंकि वहां एक चौकीदार बैठा है. कांग्रेस की आजादी के बाद से फितरत ही रही है देश को लूटना. 55 साल से ज्यादा देश का नेतृत्व करने के बावजूद गरीबी यथावत क्यों है? कांग्रेस पार्टी के लोगों ने गरीबों को कभी शराब दिया, तो कभी गांधी जी की तस्वीर देकर उनका वोट लेने का काम किया है. कांग्रेस सिर्फ वंशवाद की राजनीति करती है.इधर, मुख्यमंत्री ने अनगड़ा के िसरका में प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में चुनावीसभा की और भाजपा के पक्ष में वोट मांगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा ने जनता को ठगा, इस परिस्थिति में कांग्रेस ही देश को सशक्त नेतृत्व दे सकती है : सुबोधकांत सहाय
    Next Article आठ मई को जमशेदपुर आएंगे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, एग्रिको में जनसभा को करेंगे संबोधित

    Related Posts

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    May 31, 2026

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    May 31, 2026

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    May 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.