Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोशल मीडिया पर भाजपा को भारी बढ़त
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    सोशल मीडिया पर भाजपा को भारी बढ़त

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 28, 2019Updated:August 14, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर। लोकसभा चुनावों के इस मौसम में सोशल मीडिया भी एक जंग के मैदान में तब्दील हो चुका है। पक्ष और विपक्ष के नेता, ना सिर्फ अपनी बात जनता के सामने रखने के लिए इसका भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं, बल्कि दूसरे पक्ष के लोगों, और उनकी विचारधारा पर हमला करने के लिए भी इस प्लेटफार्म का भरपूर इस्तेमाल हो रहा है।

    भाजपा और महागठबंधन, दोनों के आईटी सेल दिन-रात अपना प्रचार करने, व दूसरे पक्ष के दावों की काट निकालने में व्यस्त हैं। एक ओर जहां जेएमएम की “हेमंत आर्मी” भाजपा प्रत्याशी के पांच साल के विकास के दावों पर सवाल उठाने के प्रयास में लगी हुई है, वहीं दूसरी ओर, भाजपा की टीम सिलसिलेवार ढंग से, अपनी उपलब्धियों को जनता के सम्मुख पेश कर रही है। इसे ज्यादा प्रभावशाली बनाने के लिये सिर्फ ग्राफिक या बैनर का नहीं, बल्कि वास्तविक लाभुकों की तस्वीरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

    एक ओर जहां प्रधानमंत्री आवास योजना, सौभाग्य योजना, व उज्जवला योजना के वास्तविक लाभुकों की तस्वीरों वाले बैनरों को हजारों लोगों द्वारा लाइक व शेयर किया जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर, सुदूर ग्रामीण इलाकों में बनी सड़कों, व हाई मास्ट लाइट की तस्वीरें, सांसद विद्युत वरण महतो द्वारा किये गए विकास कार्यों की तस्दीक कर रही हैं। इस कैंपेन के असर का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास, झारखंड प्रदेश भाजपा समेत राज्य में भाजपा की अधिकतर जिलों के ट्वीटर हैंडल द्वारा इन्हें री-ट्वीट भी किया जा रहा है।

    इसी कड़ी में, भाजपा की सोशल मीडिया टीम ने 25 अप्रैल को मोदी सरकार की उपलब्धियों को दर्शाता एक बैनर रिलीज किया था, जिस में 2014 और 2019 की तुलना की गई थी। इस बैनर में, स्वच्छ भारत अभियान, उज्जवला योजना व सौभाग्य योजना की वजह से आम आदमी के जीवन पर हुये बदलाव को तस्वीरों के माध्यम से दिखाया गया था। रिलीज के तीन दिनों के भीतर यह बैनर वायरल हो चुका है, और सिर्फ सांसद के फेसबुक पेज से इसे 1.80 लाख से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है, 1500+ लोगों द्वारा शेयर, और हजारों लोगों द्वारा लाइक किया जा चुका है। इतना ही नहीं, इस बैनर को देश भर में कई अन्य प्रोफाइलों, पेजों व ग्रुपों द्वारा भी भारी मात्रा में कॉपी/पेस्ट व शेयर किया जा रहा है।

    आगामी 12 मई को होने जा रहे इन चुनावों का परिणाम तो 23 मई को ही पता चलेगा, लेकिन सोशल मीडिया की इस जंग में, निश्चित तौर पर भाजपा ने बढ़त बना ली है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपहले दिन से प्रचार खत्म होने तक गिरिराज ने बदला बेगूसराय का गणित
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.