Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जाली शपथ-पत्र देनें वाले चंपई पहले अपने भीतर झांकें : दिनेश 
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    जाली शपथ-पत्र देनें वाले चंपई पहले अपने भीतर झांकें : दिनेश 

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 23, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पप्पू की माफ़ी ने साबित किया की चौकीदार नरेंद्र मोदी प्योर हैं : भाजपा 

    राफेल मामले में अवमानना के नोटिस के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब दायर कर अपने बयान पर खेद जताया है| राहुल गाँधी के माफ़ी को सत्य की जीत बताते हुए भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस एवं महागठबंधन पर हमलावर हो गयी है| मंगलवार को जमशेदपुर में साकची स्थित पार्टी के प्रधान चुनावी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने इसे झूठ के कपाल पर सत्य का प्रहार बताया| इस प्रकरण पर राहुल गाँधी के बहाने महागठबंधन पर सियासी हमला करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा की पूरे देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गर्व है| राजनितिक लाभ लेने के लिए कांग्रेस ने देश की जनता को गुमराह किया और अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को अपमानित करने की ओछी कृत्य को अंजाम दिया है | भाजपा ने इसके लिए महागठबंधन से पूरे देश की जनता से माफ़ी मांगने को कहा|

    जाली शपथ-पत्र देनें वाले चंपई पहले अपने भीतर झांकें : दिनेश

    पत्रकार वार्ता में भाजपा ने जमशेदपुर संसदीय सीट के महागठबंधन प्रत्याशी और जेएमएम नेता चंपई सोरेन के उस ब्यान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने भाजपा को जाली पार्टी कहा था| चंपई सोरेन को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा की भाजपा पर सवाल उठाने से पूर्व विपक्ष के नेताओं को स्वयं के बारे सोचना चाहिए| भाजपा ने श्री सोरेन को मशवरा देते हुए कहा ज्जिनके घर शीशे के होते हैं उन्होंने दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकनी चाहिए| कहा की चंपई सोरेन ने अपने नामांकन शपथ-पत्र में अपने तीन बेटों का नाम उल्लेखित नहीं किया है जिसे वर्ष 2014 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने जिक्र किया था| भाजपा ने चंपई सोरेन पर गलत शपथ पत्र देने का आरोप लाते हुए उनके नामंकन रद्द करने की मांग की| भाजपा जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अजय कुमार पर भी भय फैलाने का आरोप लगाया| बीते दिनों डॉ अजय ने कहा था की सरकार गरीबों को उजाड़ रही है| इसपर भाजपा की और से पलटवार करते हुए कहा गया की पीएम आवास योजना से हज़ारों गरीबों के पक्के मकान के सपनों को मोदी सरकार ने सच किया है| कहा की डॉ. अजय पुलिस सेवा में रहते कई माताओं की गोद सूनी कर चुके हैं| 1995 से पहले जमशेदपुर में भय और अराजकता का माहौल था, लेकिन बाद में भाजपा के विधायकों और सरकार ने समग्र विकास की व्यवस्था लागू किया|

    अपने बच्चों के सगे न हुए, तो जनता का कैसे भला करेंगे चंपई ? : मोदी

    भाजपा जिला महामंत्री अनिल मोदी ने भी जेएमएम नेता चंपई सोरेन के नामांकन पर चुटकी ली| उन्होंने कहा की जनता के सामने यह यक्ष प्रश्न है की जो उम्मीदवार अपने बेटों के नाम नामांकन शपथ-पत्र से गायब रखे, वे क्या गारंटी है की जनता से धोखा नहीं करेंगे| कहा की जो अपने बच्चों के सगे नहीं हुए वे जनता की भलाई कदापि नहीं कर सकतें| पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार,  जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं जिला मीडिया प्रभारी अंकित आनंद मौजूद थे|

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर कई मामले के आरोपी स्वयंसेवी संस्था के स्वयंभू अध्यक्ष दर्श चौधरी से परेशान है
    Next Article बोते रहे गुलाब हम सपनों में उम्र -भर ~ दिनेश्वर प्रसाद सिंह, “दिनेश”

    Related Posts

    तिरुपति की तर्ज पर होगा 57वां ब्रह्मोत्सवम एवं श्री वेंकटेश्वर स्वामी कल्याण महोत्सव

    May 31, 2026

    मन की बात: विकसित भारत संकल्प को मिलेगी मजबूती – राजेश शुक्ल

    May 31, 2026

    गुरु अर्जन देव जी शहादत: जमशेदपुर में छबील, बन्ना गुप्ता ने की सेवा

    May 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    तिरुपति की तर्ज पर होगा 57वां ब्रह्मोत्सवम एवं श्री वेंकटेश्वर स्वामी कल्याण महोत्सव

    मन की बात: विकसित भारत संकल्प को मिलेगी मजबूती – राजेश शुक्ल

    गुरु अर्जन देव जी शहादत: जमशेदपुर में छबील, बन्ना गुप्ता ने की सेवा

    केवट समाज वेल्फेयर एसोसिएशन को मिला नया नेतृत्व, महेश निषाद बने अध्यक्ष

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.