Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राफेल पर राहुल की माफी
    Breaking News Headlines मेहमान का पन्ना राजनीति राष्ट्रीय

    राफेल पर राहुल की माफी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 23, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राफेल पर राहुल की माफी

    जय प्रकाश राय
    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करने के लिये जो सबसे बड़ा हथियार बना रखा था अब उसके लिये उन्होंने खेद जताया है। अपनी हर चुनावी सभाओं में उपस्थित भीड़ से चौकीदार चोर है के नारे लगवाते
    चल रहे थें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला के लिये उन्होंने राफेल को सबसे बड़ा, अब तो इकलौता हथियार बना लिया था। लेकिन राफेल मु्द्दे पर सुप्रीम कोर्ट को अवमानना नोटिस का राहुल ने जो जवाबप दिया है, वह खुद उनके लिये और पूरी पार्र्टी के लिये फजीहत कराने वाला है। अतिउत्साह में राहुल सभी मोदी को चोर कहने लगे तो बिहार के उपमुख्य मंत्री सुशील मोदी ने इस मु्द्दे पर भी उनके खिलाफ अवमानना का मुकदमा दायर कर दिया ै। अब प्रधानमंत्री सभी मोदी चोर है वाले राहुल के नारे को पिछड़ा वर्ग से जोड़कर चुनावी रैलियों में राहुल को पिछड़ी जाति का अपमान करने वाला बताने में लग गये हैं। राहुल ने जो जबावप सौंपा है वह चौंकाने वाला है। उनका सबसे बड़ा हथियार इस जवाब के बाद से कुंद हो जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने राफेल डील से जुड़े फैसले पर पुनर्विचार याचिका को मंजूर किया था. जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने टिप्पणी की थी कि अब सुप्रीम कोर्ट भी कह रहा है कि चौकीदार चोर है. इसी बयान को लेकर बीजेपी नेता मीनाक्षी लेखी सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं और उन्होंने कोर्ट की अवमानना का आरोप लगाया था. अवमानना नोटिस से जवाब में राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, हां मैं मानता हूं कि सुप्रीम कोर्ट ने कभी नहीं कहा ‘चौकीदार चौर है’. मेरी ओर से यह बयान चुनाव प्रचार के दौरान उत्तेजना में दिया गया था. राहुल गांधी ने इस मामले में अंडरटेङ्क्षकग देते हुए कहा कि आगे से मैं पब्लिक में कोई भी ऐसी टिप्पणी नहीं करूंगा, जब तक कि कोर्ट में ऐसी बात रिकॉर्ड में न कही गई हो. साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे शब्दों को विरोधियों ने गलत तरीके से पेश किया है.
    चौकीदार चोर है का नारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार अपने भाषणों और रैलियों में लगवाते रहे थें. राहुल गांधी का आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राफेल डील में घोटाला किया है और अनिल अंबानी को करीब 30 हज़ार करोड़ रुपये का फायदा पहुंचाया है. राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही नीरव मोदी और ललित मोदी का नाम लेकर यह कहने लगे हैं कि सारे मोदी चोर हैं। राहुल को इसी बातों से बचना चाहिये था। मामला जब अदालत में हो तो उसे लेकर वैसे भी इतनी बातें नहीं की जातीं। अदातल के फैसला के पहले ही राहुल फैसला सुनाने लग गये और जब कोर्ट में जबाव देने की बारी आई तो पलट गये। वैसे भी मानाजा रहा था कि किसी राष्ट्रीय पार्टी का अध्यक्ष यदि किसी एक दो नाम को लेकर पूरी जाति या समुदाय पर इस तरह का आक्षेप लगाने लगे तो फिर कौन बचेगा? फिर यह बात दूर तक जाएगी। आतंंकवाद को लेकर बहुत कुछ कहा जाता है। इसी तरह की गलती कांग्रेस ने मालेगांव ब्लास्ट को लेकर भी किया था। उस दौरान हिन्दू आतंकवाद का आविश्कार कांग्रेस की ओर से किया गया और इससे भाजपा का नुकसान होने के बजाय फायदा ही मिला। कांग्रेस की छवि हिन्दू विरोधी की हो गयी। खुद कांग्रेस के नेता ए के एंटनी ने अपनी रिपोर्ट में इस बातका जिक्र किया था।

    लेखक हिन्दी दैनिक चमकता आईना के संपादक हैं

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहैडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article बॉक्सिंग से राजनीति की रिंग में उतरे विजेंद्र सिंह, कांग्रेस ने दक्षिण दिल्ली से दिया टिकट

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.