Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साध्वी प्रज्ञा के आंसू
    Breaking News Headlines मेहमान का पन्ना राजनीति राष्ट्रीय

    साध्वी प्रज्ञा के आंसू

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 19, 2019Updated:April 19, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साध्वी प्रज्ञा के आंसू
    जय प्रकाश राय
    साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के भाजपा ने भोपाल से कांगे्रस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ मैदान में उतारकर एक बड़ा दाव खेला है.प्रथम दृष्टया उसका यह दाव सटीक बैठा प्रतीत होता है। प्रज्ञा के मैदान में आते ही एक बार फिर हिंदू आतंकवाद को लेकर भाजपा कांगे्रस पर हमलावर हो गई है। नौ साल तक ेजेल में मिली यातनाओं का जिक्र कर साध्वी प्रज्ञा सिंह मीडिया के सामने अपने आंसू रोक नहीं पाई। अब उनके पोस्टर बनाकर अब होगा न्याय के नारे लिखे जा रहे हैं। कांगे्रस के अब मिलेगा न्याय के नारे का कुछ इस तरह काट निकाला गया है। ङ्क्षहदू आतंकवाद एक ऐसा मुद्दा है जो कांगे्रस को हमेशा ही बैकफुट पर धकेलता रहा है। कांगे्रस को इसपर सफाई देते नहीं बना है। अब भोपाल की इस लड़ाई को भाजपा पूरे देश में ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इस मुद्दे पर उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, ओवैसी, आजम खान जैसे नेता जितनी टिप्पणी करेंगे भाजपा उसका उतना ही फायदा उठाने की कोशिश करेगी। यही कारण है कि अब इस मुद्दे का चुनावी नफा नुकसान बहुत मायने रखेगा।
    कांगे्रस नेता इन्हीं बातों को लेकर साल 2014 में मिली पार्टी की शर्मनाक हार पर अपनी टिप्पणी में कहा था कि मतदाताओं में ऐसी धारणा बन गई कि कांगे्रस हिंदू विरोधी है। अब साध्वी प्रज्ञा पर जितनी टिप्पणी की जाएगी उसे हिंदू एवं महिला अस्मिता से जोड़कर दिखाने का भरपूर प्रयास होगा। वैसे ही 2019 के चुनाव मुद्दे की तलाश में अभी तक भटकता रहा है। भाजपा और न ही विपक्ष इस चुनाव में कोई मुद्दा बना पाये हैं। 2014 जैसी मोदी लहर इस बार नजर नहीं आई ऐसे में साध्वी प्रज्ञा के चुनावी मैदान में कूदते ही एक बड़ी हलचल पूरे देश में मच गई है। अब हालत ऐसी हो गई है कि विपक्ष उनपर जितना हमला बोलेगा उसे भाजपा सहानुभूति में परिणत करने के प्रयास करेगी, यदि कुछ नहीं कहा जाता तो भाजपा कहेगी कि उनके पास साध्वी के खिलाफ कुछ बोलने को नहीं है। साध्वी प्रज्ञा के चुनाव पर रोक लगाने की भी मांग उठ रही है। तो भाजपा का कहना है कि जब राहुल सोनिया बेल पर रहकर चुनाव लड़ सकते हैं तो साध्वी क्यों नहीं? यदि साध्वी प्रज्ञा के चुनाव पर किसी कारण से रोक लगने की नौबत आती है तो उसका भी चुनावी फायदा उठाने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा के लिए यह एक ऐसा मुद्दा हाथ लगा है जिसके सहारे वह अपने वोटों को साधने एवं विपक्ष पर हमला बोलने का कोई अवसर नहीं चूकेगी।
    लेखक हिंदी दैनिक चमकता आईना के संपादक हैं

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम नरेंद्र मोदी ने किया व्यापारियों के लिए बड़ा ऐलान
    Next Article बिरसा नगर पुलिस ने तांबा केबल चोरी करते रंगे हाथ चोर को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    June 21, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    June 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.