Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रामनवमी त्यौहार के मद्देनजर पेशे-इमाम और मस्जिदों के सचिवों के साथ बैठक संपन्न
    Breaking News Headlines झारखंड

    रामनवमी त्यौहार के मद्देनजर पेशे-इमाम और मस्जिदों के सचिवों के साथ बैठक संपन्न

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 12, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला दण्डाधिकारी, विधि व्यवस्था, पूर्वी सिंहभूम की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में रामनवमी त्यौहार के मद्देनजर पेशे-इमाम और मस्जिदों के सचिवों के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली शोभा यात्रा के दौरान विधि व्यवस्था के संधारण हेतु विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न मस्ज्दिों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार एवं सुझाव रखे जिसपर जिला प्रशासन के आलाधिकारियों द्वारा उन सुझावों पर अमल करने को लेकर आश्वस्त किया गया। मुख्य रूप से संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेटिंग कराने, नमाज के वक्त मस्जिद के पास शोर शराबा न हो इसको सुनिश्चित कराने का निवेदन सभी मस्जिद के इमाम द्वारा किया गया। सिटी एसपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास होगा कि नमाज के वक्त मस्जिद के पास से रामनवमी का जुलूस न गुजरे, उन्होंने कहा कि चिन्हित स्थानों पर बैरिकेंटिग के साथ ही पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा। अश्लील और सांप्रदायिक सदभाव को ठेस पंहुचाने वाला गाना बजाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं बाईकर्स गैंग पर भी प्रशासन द्वारा सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की जाएगी। 14 अप्रैल को रामनवमी और 15 को विसर्जन जुलूस व शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने लोगो से अपील किया कि सोशल मीडिया पर फैले किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान ना दें बल्कि इसकी सूचना प्रशासन को दें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है तथा किसी भी प्रकार की घटना से निपटने में सक्षम है। उन्होनें लोगो से अपील किया की कानून को चुनौती देती किसी भी घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दें, उसपर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद सभी प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया गया कि पूर्व की तरह इस वर्ष भी रामनवमी का त्यौहार शांति और सद्भाव से संपन्न होगा। जिला प्रशासन द्वारा सारी तैयारी कर ली गई है। इस संबंध में कई दौर की बैठक भी की जा चुकी है। आज के बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, एडीसी, अनुमंडल पदाधिकारी-धालभूम सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा साकची गोलचक्कर एवं JNAC गोलचक्कर के पास मतदाता जागरूकता कैम्प का आयोजन
    Next Article चुनाव आयोग का निर्देश- लोकसभा कैंडिडेट को विज्ञापन देकर बताना होगा अपना आपराधिक रिकॉर्ड

    Related Posts

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    September 23, 2026

    आईआईटी बॉम्बे के छात्र आत्महत्या से जुड़े सवाल

    September 23, 2026

    हाथों की भाषा: भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से एक अधिक समावेशी दुनिया का निर्माण

    September 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    आईआईटी बॉम्बे के छात्र आत्महत्या से जुड़े सवाल

    हाथों की भाषा: भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से एक अधिक समावेशी दुनिया का निर्माण

    सिर्फ बड़ा कारोबार नहीं, मजबूत संस्थान और मजबूत समाज भी जरूरी

    राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे जरूरी दस्तावेज, वन-पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद

    मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार

    सिदगोड़ा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब

    एक लड्डू एक माला गणपति को समर्पण अभियान की संयोजिका बनी रानी श्रीवास्तव – हिंदूपीठ

    कदमा बाजार में किराया वृद्धि के खिलाफ जागरूकता अभियान

    9 अक्टूबर तक आदित्यपुर से चलेंगी चार MEMU ट्रेनें, यात्रियों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.