Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रीय राजनीति में उपेक्षित है ब्रह्मर्षि आत्ममंथन की जरूरत
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय संवाद विशेष

    राष्ट्रीय राजनीति में उपेक्षित है ब्रह्मर्षि आत्ममंथन की जरूरत

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 7, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रीय राजनीति में उपेक्षित है ब्रह्मर्षि आत्ममंथन की जरूरत
    देवानंद सिंह
    जिस समाज में परशुराम का पौरुष,सहजानंद का संस्कार, दिनकर की हुंकार,और वीर बरमेश्वर की ललकार हो उसी ब्रह्मर्षि को आज राजनीति में राजनीतिक दलों द्वारा उपेक्षा का शिकार होना पर रहा है।आजादी की लड़ाई हो या आजाद भारत की राजनीतिक विरासत,हमेशा अपनी योग्यता एवं कार्यकुशलता के बदौलत अग्रणी पंक्ति में रहने वाला ब्रह्मर्षि समाज आज २०१९ के चुनावी दंगल में एक-एक प्रत्याशी के लिए तरस रहा है,क्या अब भी यह समाज हाथ पे हाथ रखकर किंकर्तव्यविमूढ़ होकर अपना उपहास मंजूर करेगा या अपनी आज की परिस्थिति पर चिंतन मनन कर आगे की दिशा तय करेगा।
    सोचनीय विषय यह है कि कभी एकीकृत बिहार में कांग्रेस श्रीकृष्ण सिंह,एल पी शाही,राजो सिंह,रघुनाथ पांडे का दौर और वर्चस्व देखा तो भाजपा कैलाशपति मिश्र का पर ,आज क्या हो रहा है?राजद की नेत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी के लिए भाजपा झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डा.रवींद्र राय का टिकट काट दिया जाता है।कमोबेश यह स्थिति क्षेत्रीय या राष्ट्रीय स्तर पर सभी दलों में है।
    दोषी कौन इस विषय पर चिंतन करने से हम समाधान नहीं ढूँढ पायेंगे,परंतु इतना तो कह ही सकते हैं कि नेता बनते ही हमारे नेतागण समाज को ही भूलने में व्यस्त हो जाते हैं अपने अपने निजी स्वार्थपूर्ति हेतु एक दूसरे की टाँग खींचने लगते हैं उनके मन मस्तिष्क से समाज के लोगों को राजनीति सहित किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ाने या स्थापित करने का ख्याल बोझिल हो जाता है और वे सेकुलर हो जाते हैं।
    अब हमें समय रहते क्या करना है मंथन इस पर होना चाहिए ताकि हम अपने अपमान का बदला ले सकें।नेताओं की मजबूरी हो सकती है जमशेदपुर की बात करें तो कांग्रेस से अशोक चौधरी, जेवीएम से बबुआ सिंह, जटाशंकर पांडेय, झामुमो से के एन ठाकुर भाजपा से मनमोहन चौधरी, रामनारायण शर्मा, अनिल सिंह, शलेन्द्र सिंह सतीश सिंह, राकेश कुमार दीपू सिंह ,निशांत आदि बड़े कद के नेता बिभिन्न दलों में हैं क्या कद के अनुरूप उन्हें पद मिला है? सभी राजनीतिक दलों ने वोट बैंक के लिए लॉलीपॉप दिया है इन्हें भी समाज की जरूरत है और समाज को भी इनकी .दोनों एक दूसरे के पूरक हैं सामंजस्य अगर बैठा रहता तो आज ये दुर्दशा नहीं होता और जो समाज के भाई राजनीति में हैं उन्हें भी अहम छोड़कर सैकेंड लाइन तैयार करने की जरूरत है
    वही समाज के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय के के सिंह की सोच से प्रेरणा लेते हुए वर्तमान अध्यक्ष व कमेटी को भी इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है
    मंच की स्थापना ही ब्रह्मर्षि समाज को सशक्त और मजबूत बनाने के उद्देश्य से हुआ था
    समाज के लिए बने सामाजिक संगठनों को आगे आकर अपनी अहम् भूमिका निभानी चाहिए और राजनीति के क्षेत्र में कार्य कर रहे नेता हो या कार्यकर्ता समाज के लोगों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर साथ देना चाहिए तभी समाज का मानसम्मान बरकरार रह पाएगा .

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअर्जुन मुंडा की संघर्ष यात्रा
    Next Article  “रन फॉर नमो अगेन” के धावक पहुँचे जमशेदपुर, सांसद ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

    Related Posts

    ग्राम कचहरी के नोटिस की तामिला में चौकीदारों की ली जाएगी सेवा

    September 24, 2026

    छौड़ाही में बारिश से सड़क बनी झील।जगह-जगह जलजमाव।दौलतपुर-मालीपुर मुख्य पथ के कई हिस्सों में पानी जमा

    September 24, 2026

    गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाश लाखों रुपये और जेवरात लेकर फरार

    September 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ग्राम कचहरी के नोटिस की तामिला में चौकीदारों की ली जाएगी सेवा

    छौड़ाही में बारिश से सड़क बनी झील।जगह-जगह जलजमाव।दौलतपुर-मालीपुर मुख्य पथ के कई हिस्सों में पानी जमा

    *बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय को कैबिनेट से मंजूरी पर अभाविप ने खेली होली, बांटी मिठाई*

    *राष्ट्रकवि दिनकर राष्ट्रप्रेम, वीरता और मानवीय मूल्यों के कवि थे – सिद्धेश आर्य*

    गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाश लाखों रुपये और जेवरात लेकर फरार

    वेस्टइंडीज का भारत दौरा: 27 सितंबर से शुरू होगी 8 मैचों की सीरीज

    सुको ने उम्मीद जताई कि लोकसभा अध्यक्ष 20 बागी टीएमसी सांसदों की अयोग्यता पर जल्दी फैसला लेंगे

    साइबर अपराध की लत में आसानी से पैसा मिलने की टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार

    2026 के अंत तक 1.75 लाख रुपये तक पहुंच सकता सोना, मेटल्स फोकस के अनुमान से बाजार में हलचल

    यमुना एक्सप्रेस में दर्दनाक हादसा : नोएडा में एसी बस में आग लगी, 9 जिंदा जले, महोबा जा रही थी गाड़ी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.