Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कन्हैया नागनाथ और तनवीर सांप नाथ: गिरिराज सिंह
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से बिहार राजनीति

    कन्हैया नागनाथ और तनवीर सांप नाथ: गिरिराज सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 1, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केंद्रीय मंत्री और बिहार के बेगूसराय से बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने विवादित बयान दिया है. गिरिराज सिंह ने अपने बयान में बेगूसराय से ही सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार और आरजेडी उम्मीदवार तनवीर हसन को नाग और सांप कहा है. गिरिराज सिंह ने कहा है कि मेरे खिलाफ नाग और सांप खड़े हैं. जो भी पहले सामने आएगा, उसका फन मरोड़ दिया जाएगा.
    मेरी लड़ाई खुद से है- गिरिराज सिंह
    गिरिराज सिंह ने कहा, ‘’दिल्ली और पटना से पत्रकार आकर मुझसे सवाल पूछते हैं कि आपकी टक्कर किससे है. मैं कहता हूं मेरी लड़ाई खुद से है. यहां विकृत राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के बीच लड़ाई है.’’ उन्होंने कहा, ‘’मुझसे किसी ने कहा है कि इस चुनाव में कई लोगों को अपनी औकात पता चल जाएगी.’’
    कन्हैया और तनवीर हसन को नाग और सांप बताते हुए उन्होंने कहा, ‘’मेरे सामने नागनाथ और सांपनाथ है, जो भी पहले आएगा उसका फन कुचल दिया जाएगा.’’
    बेगूसराय सीट पर दिलचस्प होने वाला है चुनाव
    ध्यान रहे कि गिरिराज सिंह नवादा से सांसद हैं. एनडीए (बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी) में सीट बंटवारों के बाद नवादा की सीट एलजेपी के खाते में गई है. ऐसे में बीजेपी ने गिरिराज सिंह को बेगूसराय से उम्मीदवार बनाया है. बता दें कि बेगूसराय सीट पर चुनाव दिलचस्प होने वाला है. क्योंकि इस सीट से सीपीआई ने कन्हैया कुमार को उम्मीदवार बनाया है. वहीं महागठबंधन ने तनवीर हसन को टिकट दिया है. ऐसे में चुनाव त्रिकोणीय होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस कल झारखंड के उम्मीदवारों की कर सकती है घोषणा
    Next Article शौणिडक समाज उप मुखिया सुनील गुप्ता को किया सम्मानित

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.