Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वैशाली : STF ने  तीन अपराधियों को किया ढेर, दो AK-47 बरामद
    Breaking News Headlines अपराध बिहार

    वैशाली : STF ने  तीन अपराधियों को किया ढेर, दो AK-47 बरामद

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 16, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हाजीपुर : जिले के महनार थाने के बहलोलपुर दियारा में एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में पुलिस ने मनीष गैंग के तीन अपराधियों को मार गिराया है. साथ ही मौके से दो एके-47, एक राइफल, एक पिस्टल समेत भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक, वैशाली जिले के महनार थाने की हसनपुर दक्षिणी पंचायत के बहलोलपुर दियारा में अपराधियों के जमा होने की सूचना मिलने पर पटना की एसटीएफ टीम ने कार्रवाई शुरू की. पुलिस को देख अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की. इस मुठभेड़ में पुलिस ने मनीष गैंग के तीन अपराधियों की मौत हो गयी. वहीं, कई अपराधियों को गोली लगने की सूचना है. बताया जाता है कि पुलिस ने मौके से दो एके-47 हथियारों की बरामदगी की है. साथ ही दो अपराधी गंभीर रूप से घायल हैं. पटना एसटीएफ ने पुष्टि करते हुए बताया है कि दो एके-47 समेत राइफल और पिस्टल की भी बरामदगी की गयी है. एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्ष्णन ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया है कि मारे गये अपराधियों के तार राजस्थान के सोना लूट कांड से जुड़े हैं. मारे गये तीन अपराधियों में से दो की पहचान हुई है. इनमें राजस्थान में सोना लूट समेत कई संगीन कांडों में शामिल मनीष के अलावा खान भी मारा गया. तीसरे अपराधी की शिनाख्त की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोहरदगा-गुमला बॉर्डर पर सुरक्षा बलों की नक्सलियों से मुठभेड़
    Next Article राहुल ने की आयुष्मान स्कीम की आलोचना, नड्डा बोले- उनके अल्प ज्ञान का प्रतीक

    Related Posts

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: असम के रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    डोंबिवली रेप केस: अनाथ लड़की से पहले मारपीट, फिर दोस्त ने की दरिंदगी | राष्ट्र संवाद

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता: आशा का सेतु | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    नगर निकायों की समीक्षा बैठक में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

    जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले

    परसुडीह समेत कई क्षेत्रों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.