Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल ने की आयुष्मान स्कीम की आलोचना, नड्डा बोले- उनके अल्प ज्ञान का प्रतीक
    राष्ट्रीय

    राहुल ने की आयुष्मान स्कीम की आलोचना, नड्डा बोले- उनके अल्प ज्ञान का प्रतीक

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 16, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार की आयुष्मान भारत योजना पर निशाना साधा है. राहुल ने कहा, ‘आप बीमा दे रहे हो लेकिन आपके पास जो अस्पतालों का स्वास्थ्य कर्मियों का जो ढांचा है वो उसका समर्थन नहीं कर सकता. कांग्रेस अध्यक्ष ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि मैं आयुष्मान भारत योजना की मुख्य रूप से इसलिए आलोचना करता हूं कि यह अस्पताल एवं चिकित्सकीय पेशेवरों की उचित समर्थन संरचना के बिना बीमा मुहैया कराती है. स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने की क्षमता के बिना कोई बीमा प्रणाली काम नहीं कर सकती. कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान के बाद हेल्थ मिनिस्टर जेपी नड्डा ने उन पर हमला बोला है. जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर तीखा वार करते हुए उन्हें अल्पज्ञानी करार दिया. उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी का आयुष्मान पर बयान उनके अल्प ज्ञान का प्रतीक है. उनको एश्योरेंस और इंश्योरेंस का फर्क समझ नहीं आता है. अच्छे काम की प्रशंसा करने की न तो राहुल गांधी की नीयत है, न सोच है और न ताकत है. ये नकारात्मकता के प्रतीक बन चुके है. राहुल गांधी के बयान को गरीबों का अपमान बताते हुए जेपी नड्डा ने ट्वीट किया, ‘आयुष्मान भारत पर ये तथ्यहीन बयान की ‘यह योजना बीमा कंपनियों को फायदा देने के लिए है’- उन गरीब लोगों का अपमान है, जिनकी जान इस योजना के कारण बची है. उन परिवार के लोगों का मजाक है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपनों को दर्द में देखकर असहाय महसूस करते थे. राहुल जी शर्म करो.’ पीएम मोदी को इस स्कीम का श्रेय देते हुए नड्डा ने कहा, ‘गरीबी से उठकर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों की पीड़ा को दूर करने के लिए अनेको योजनाएं बनाईं. विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान के तहत अब तक 15 लाख से अधिक गरीब जो कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे,उनको 2000 करोड़ से अधिक का मुफ्त उपचार प्राप्त हुआ.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवैशाली : STF ने  तीन अपराधियों को किया ढेर, दो AK-47 बरामद
    Next Article अखिलेश ने अपर्णा यादव को नहीं दिया टिकट

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण अदालतों की रिपोर्टिंग पर रोक नहीं, सुनवाई के ऑडियो वीडियो क्लिप के प्रसारण पर प्रतिबंध

    August 7, 2026

    भारत की बड़ी सफलता, ओडिशा के चांदीपुर से अग्नि-4 मिसाइल का किया सफल परीक्षण, सैन्य शक्ति मजबूत

    August 7, 2026

    हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, PESB की प्रक्रिया पर शिकायत

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    Gen-Z प्रोटेस्ट पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उनकी शिकायत जायज, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    राज्यसभा में नीरज डांगी को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में बढ़ा कद संगठन में बदले समीकरण

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण अदालतों की रिपोर्टिंग पर रोक नहीं, सुनवाई के ऑडियो वीडियो क्लिप के प्रसारण पर प्रतिबंध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.