Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुंबई फुट ओवर ब्रिज हादसे में चार इंजीनियर सस्पेंड
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    मुंबई फुट ओवर ब्रिज हादसे में चार इंजीनियर सस्पेंड

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 16, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: मुंबई में कल सीएसटी रेलवे स्टेशन के पास फुटओवर ब्रिज हादसे में पहली बड़ी कार्रवाई हुई है. इस मामले में बीएमसी के चार इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया गया है. कल शाम को फुट ओवर ब्रिज गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 30 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए थे. कल इस मामले में मुंबई पुलिस ने एपआईआर दर्ज किया था जिसके बाद आज यह पहली कार्रवाई है. पुलिस ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) और भारतीय रेलवे के अधिकारियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने मृतकों को परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपये देने और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की थी. उन्होंने गुरुवार को हुई इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने का भी आदेश दिया है.कल शाम जिस वक्त यह हादसा हुआ था उस वक्त फुटओवर ब्रिज पर काफी संख्या में लोग थे, क्योंकि यह समय लोगों के ऑफिस से लौटने का था. ‘टाइम्स ऑफ इंडिया बिल्डिंग के पास सीएसटी के प्लेटफॉर्म संख्या एक को बीटी लेन से जोड़ने वाला फुटओवर ब्रिज गिर गया था. हादसा शाम करीब 7:30 बजे का बताया जा रहा है. मुंबई में शाम के वक्त यह पुल और इसके आस-पास की रोड बहुत व्यस्त रहती है. लेकिन कहा जा रहा है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त नजदीकी ट्रेफिक लाइट रेड हो गई थी..नहीं तो इससे भी बड़ा हादसा हो सकता था. इस हादसे में कुल 6 लोगों की मौत हुई है जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं. मरने वाली दो महिलाएं मुंबई के जी टी अस्पताल में नर्स का काम करती थीं.

    इस हादसे पर रेलवे ने कहा है कि इस पुल की देख-रेख का काम बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) का था. हालांकि, हम पीड़ितों को अपनी तरफ से सारा समर्थन प्रदान कर रहे हैं. वहीं रेलवे के डॉक्टर और कर्मी राहत और बचाव कार्यों में बीएमसी का साथ दे रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजीपीएस की सतत निगरानी में होगी ईवीएम की आवाजाही: चुनाव आयोग
    Next Article न्यूजीलैंड: मस्जिद पर आतंकी हमले में 49 की मौत, भारतीय मूल के 9 लोग लापता

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.