Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आधे दर्जन सायबर अपराधियो को किया गिरफ्तार 
    Breaking News अपराध झारखंड

    आधे दर्जन सायबर अपराधियो को किया गिरफ्तार 

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 13, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साइबर क्रिमिनलों के खिलाफ पुलिस को एक बार फिर लगी,बड़ी सफलता हाथ, आधे दर्जन सायबर अपराधियो को किया गिरफ्तार

    *गिरिडीह* : साइबर क्रिमिनलों के खिलाफ पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस बार साइबर सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छह साइबर अपराध के आरोपियों को धर दबोचा। साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के नेतृत्व में टीम गठित कर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमरी कर पुलिस ने सभी नटवरलालों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। छापेमारी में साइबर सेल के अलावे स्थानीय पुलिस की टीम सहयोग कर रही थी। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने मोबाइल एटीएम समेत कई सामग्रियाँ भी बरामद की हैं।

    *हाथ लगे हैं कई अहम सुराग- डीएसपी*
    बुधवार की शाम को एक प्रेस वार्ता कर साइबर सेल के डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी ने इस मामले की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीम गठित कर बेंगाबाद के डाकबंगला, बिशनपुर और बांसजोर में छापेमरी की गई और सभी आरोपियों को जाल बिछाकर दबोचा गया। डीएसपी ने बताया कि यह पुलिस की बड़ी सफलता है। पुलिस को साइबर अपराध के मास्टरमाइंड का पता गिरफ्तार अपराधियों के द्वारा मिला है, और इसके खिलाफ कई सबूत भी हाथ लगे हैं। उन्होंने कहा कि इस धंधे में शामिल एक सफेदपोश का चेहरा सामने आया है, जो साइबर अपराधियों को संरक्षण देने और इनके साथ मिली भगत कर कमीशन खाने का काम करते हैं। बताया कि इन अपराधियों का तार एक मुखिया पति से जुड़ा हुआ पाया गया है। पुलिस टीम सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। जल्द ही सरगना का पर्दाफाश किया जाएगा।

    *इन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा*
    साइबर अपराध के खिलाफ इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बिशनपुर से प्रवीण मंडल, टिकलटो से कुलदीप पंडित, डाकबंगला से दिलीप कुमार, बांसजोर से संजय मंडल और सुनील मंडल के अलावे मधुपूर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर के रहने वाले मुख्तार अंसारी को गिरफ्तार किया है।

    *कई सामग्रियाँ बरामद*
    बताया गया कि सभी अपराधियों के पास से कई कई आपत्तिजनक सामग्रियाँ बरामद की गई हैं। जिसमें सात स्मार्ट फ़ोन, अलग अलग बैंकों के छह डेबिट कार्ड के अलावे बैंक पासबुक समेत मनी ट्रंजेक्शन का प्रमाण भी पाया गया है। पुलिस की टीम गहन जांच पड़ताल में जुटी हुई है, ताकि अपराधियों के जुड़े तार के तह तक पहुंचकर कड़ी कार्रवाई की जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनसेवा में भागीदारी सुनिश्चित करने को संकल्प ले सभी का स्वागत करती है आजसू:–रामचन्द्र सहिस
    Next Article कांग्रेस का वादा: चुनाव जीते तो केंद्र में 33% पद महिलाओं के लिए होंगे आरक्षित

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    June 21, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    June 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.