Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ललित-पूर्णिमा के रिसेप्शन में खास से लेकर आम तक हुए शामिल
    Breaking News Headlines झारखंड

    ललित-पूर्णिमा के रिसेप्शन में खास से लेकर आम तक हुए शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 11, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री रघुवर दास के पुत्र ललित कुमार आैर पूर्णिमा कुमारी के रिसेप्शन में रविवार को जमशेदपुर में राजनीतिक दलाें के साथ कॉरपाेरेट जगत की प्रमुख हस्तियां और हजाराें की संख्या में आमलोग शामिल हुए. मुख्यमंत्री रघुवर दास स्वयं सबकी अगवानी कर रहे थे. ललित-पूर्णिमा को आशीर्वाद देने वालाें की लंबी कतार थी. रिसेप्शन में वीआइपी आैर आमलोगों के लिए अलग-अलग व्यवस्था थी. भाजपा महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार अपनी पूरी टीम के साथ व्यवस्था संभालने में लगे थे.  एग्रिको ट्रांसपाेर्ट मैदान में आयाेजित रिसेप्शन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे. पुलिस ने इलाके को चारों ओर से घेरकर रखा था. ट्रैफिक को लेकर खास इंतजाम थे, इस कारण सड़क पर जाम देखने को नहीं मिला.
    आश्रम के लाेगाें काे खुद कराया भाेजन : मुख्यमंत्री ने रविवार काे आवास के पीछे बनाये गये पंडाल में शहर के विभिन्न आश्रम से बुलाये गये सदस्याें काे सामूहिक भाेज कराया. मुख्यमंत्री ने खुद उन्हें भाेजन पराेसा.
    ससुराल पहुंची पूर्णिमा का भव्य स्वागत
    विवाह के बाद रविवार काे ललित अपनी दुल्हन पूर्णिमा काे लेकर एग्रिकाे स्थित आवास पहुंचे. आवास पहुंचने पर द्वार पर उनका भव्य स्वागत किया गया. द्वार पूजन के बाद घर में स्थापित मंदिर में पूजा-अर्चना की गयी. दिन में मुख्यमंत्री रघुवर दास, पत्नी रुक्मिणी देवी के साथ परिवार के सभी सदस्य भालूबासा स्थित शितला मंदिर पहुंचे. रघुवर परिवार हर धार्मिक अथवा शुभ कार्य से पहले शितला मंदिर में पूजन करता है.
    रिसेप्शन में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, सांसद विद्युत वरण महताे, मंत्री नीरा यादव, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ला ,विधायक कुणाल षाड़ंगी, मेनका सरदार, टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन, टाटा माेटर्स के प्लांट हेड एबी लाल, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, जुस्काे एमडी तरुण डागा, टिनप्लेट के हरजीत सिंह, दिनेशानंद गाेस्वामी, संजीव पॉल, रितुराज सिन्हा, राजेश राजन, धनंजय मिश्रा, अनंत राम टुडू, पुत्कर हेंब्रम, टीएसपीडीएल के पीके साहू आदि शामिल हुए.
    ललित आैर पूर्णिमा का परिवार के सदस्याें-रिश्तेदाराें ने अभिनंदन किया. मुंह दिखायी की रस्म में शगुन देकर मुंह मीठा कराया. ललित-पूर्णिमा ने सबसे आशीर्वाद लिया.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसर्वे: झारखंड में बीजेपी को लगेगा बड़ा झटका
    Next Article लोकसभा चुनाव 2019: अबकी बार, किसकी सरकार?

    Related Posts

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    June 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.