Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस गठबंधन का हिस्सा, हमसे अलग होने का सवाल ही नहीं उठता:अखिलेश 
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    कांग्रेस गठबंधन का हिस्सा, हमसे अलग होने का सवाल ही नहीं उठता:अखिलेश 

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 6, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ​: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के महागठबंधन में शामिल होने को लेकर बड़ी बात कही है. अखिलेश ने लखनऊ में कहा कि कांग्रेस महागठबंधन का हिस्सा है, उसके लिए अमेठी और रायबरेली की सीटें छोड़ी गई हैं. ऐसे में कांग्रेस का हमसे अलग होने का कोई सवाल ही नहीं उठता है. उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि आप यह बार-बार क्यों पूछते हैं कि कांग्रेस साथ आएगी या नहीं? मैं आपसे एक बार फिर स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि कांग्रेस हमारे साथ है, वह गठबंधन का हिस्सा है. इस बार के लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस गठबंधन में रहते हुए दो सीटों पर लड़ेगी. अखिलेश यादव ने आरएलडी की सीटों का भी ऐलान किया.आरएलडी के नेता जयंत चौधरी के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनावों में सपा-बसपा-आरएलडी मिलकर बीजेपी का मुकाबला करेंगे. उत्तर प्रदेश में आरएलडी तीन सीटों – मथुरा, बागपत और मुजफ्फरनगर सीट पर चुनाव लड़ेगी. अखिलेश ने कहा, “कांग्रेस हमारे साथ है, हमारे महागठबंधन का हिस्सा है. मीडिया बार-बार यह सवाल क्यों पूछती है कि वह कांग्रेस हमारे साथ है या नहीं. मैं पहले भी कह चुका हूं कि कांग्रेस महागठबंधन का हिस्सा है, उन्हें दो सीटें दी गई है.”उधर, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की अगुवाई वाले राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) की सपा-बसपा गठबंधन से तालमेल की मंगलवार को औपचारिक घोषणा कर दी गई है. आरएलडी लोकसभा के आगामी चुनाव में उत्तर प्रदेश की तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी. सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रालोद महासचिव जयंत चौधरी ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में यह ऐलान किया. दोनों नेताओं ने बताया कि रालोद प्रदेश की मथुरा, बागपत और मुजफ्फरनगर लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

    गौरतलब है कि इस साल जनवरी में सपा-बसपा ने यूपी में गठबंधन करते हुए कांग्रेस को अपने साथ लेने से मना कर दिया था. उस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती ने साझा प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि हमें ऐसा लगता है कि कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से उन्हें सीटों का नुकसान होगा. बुआ-बबुआ की जोड़ी ने महागठबंधन की कवायदों में जुटी कांग्रेस को न सिर्फ झटका दिया था. हालांकि, इस नए गठबंधन ने कांग्रेस की दोनों परंपरागत सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान किया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजबरदस्त कॉमेडी-लुका छुपी
    Next Article अयोध्या विवाद:  मध्यस्थता पर सुको ने फैसला रखा सुरक्षित

    Related Posts

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    June 21, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.