Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अयोध्या विवाद:  मध्यस्थता पर सुको ने फैसला रखा सुरक्षित
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    अयोध्या विवाद:  मध्यस्थता पर सुको ने फैसला रखा सुरक्षित

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 6, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नयी दिल्ली. अयोध्या विवाद की मध्यस्थता के सवाल पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुरक्षित रखा. आज निर्मोही अखाड़े को छोड़कर रामलला विराजमान समेत हिंदू पक्ष के बाकी वकीलों ने मध्यस्थता का विरोध किया. यूपी सरकार ने भी इसे अव्यावहारिक बताया है जबकि मुस्लिम पक्ष मध्यस्थता के लिए तैयार है. अयोध्या विवाद में मध्यस्थता के लिए सुप्रीम कोर्ट ने नाम मांगे हैं. बुधवार को कोर्ट ने करीब एक घंटे की सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा.सुप्रीम कोर्ट में हिन्दू महासभा मध्यस्थता के लिए तैयार नहीं है. उसने कहा है कि बिना सभी पक्षों की बात सुने मध्यस्थता का आदेश नहीं दिया जा सकता. सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि हम हैरान हैं कि विकल्प आजमाए बिना मध्यस्थता को खारिज क्यों किया जा रहा है!! कोर्ट ने कहा अतीत पर हमारा नियंत्रण नहीं है पर हम बेहतर भविष्य की कोशिश जरूर कर सकते हैं.

    सुप्रीम कोर्ट ने मामले को लेकर कहा कि जब वैवाहिक विवाद में कोर्ट मध्यस्थता के लिए कहता है तो किसी नतीजे की नहीं सोचता. बस विकल्प आज़माना चाहता है. हम ये नहीं सोच रहे कि कोई किसी चीज का त्याग करेगा,हम जानते हैं कि ये आस्था का मसला है. हम इसके असर के बारे में जानते हैं.सुनवाई के दौरान जस्टिस बोबडे ने कहा कि हम मामले में प्रतिफल चाहते हैं. यह केवल जमीन से नहीं बल्कि लोगों की भावनाओं से जुड़ा मामला है. जब हिंदू पक्ष ने कहा कि मध्यस्थता का कोई अर्थ नहीं होगा क्योंकि हिंदू इसे एक भावुक और धार्मिक मुद्दा मानते हैं तो न्यायमूर्ति एस ए बोबडे ने कहा कि हमने भी इतिहास पढ़ा है और अतीत पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं है. हम जो कर सकते हैं वह केवल वर्तमान के बारे में है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस गठबंधन का हिस्सा, हमसे अलग होने का सवाल ही नहीं उठता:अखिलेश 
    Next Article नौकरी मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें ,सरकार जल्द बनाएगी नीति – मुख्यमंत्री

    Related Posts

    एलआईसी बिल्डिंग में भड़की भीषण आग, 3 घंटे तक धधकती रही चौथी मंजिल

    September 27, 2026

    बारीडीह में नदी के तेज बहाव में बहे दो युवक, तलाश जारी

    September 26, 2026

    राजद ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका पुतला

    September 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एलआईसी बिल्डिंग में भड़की भीषण आग, 3 घंटे तक धधकती रही चौथी मंजिल

    बारीडीह में नदी के तेज बहाव में बहे दो युवक, तलाश जारी

    राजद ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका पुतला

    जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

    मनमोहन सिंह की जयंती पर जिला कांग्रेस ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण

    मैरीन ड्राइव हादसा: सार्थक, नमन और वंशिका के परिजनों से मिले सरयू राय, जताई गहरी संवेदना

    गोलमुरी में लगातार दो दिनों की आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश, सुरक्षा की मांग को लेकर बाजार बंद

    रभा कॉलेज ऑफ़ फ़ार्मेसी ने वर्ल्ड फ़ार्मासिस्ट डे जोश के साथ मनाया

    केनरा बैंक लूटकांड में पुलिस ने जारी की तीन अपराधियों की तस्वीर, प्रत्येक पर ₹2 लाख का इनाम

    सोनारी के बिंदल मॉल में 11 राउंड फायरिंग, चार घायल; CCTV से हमलावरों की पहचान का दावा, डोबो के रास्ते चांडिल भागे आरोपी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.