Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सवाई माधोपुर सैक्स स्केंडल 8वां आरोपी भी पहुंचा जेल, कांग्रेस नेत्री रिमांड पर
    Breaking News Headlines अपराध

    सवाई माधोपुर सैक्स स्केंडल 8वां आरोपी भी पहुंचा जेल, कांग्रेस नेत्री रिमांड पर

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सवाई माधोपुर.राजस्थान की सवाई माधोपुर विशेष पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी गोगोर निवासी रईस खान को 29 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है. नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया था. सवाई माधोपुर के बहुचर्चित नाबालिग से दुष्कर्म करवाने के हाईप्रोफाइल मामले में अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. इनमें से 7 आरोपी पहले से ही न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे हैं जबकि एक आरोपी कांग्रेस सेवा दल की पूर्व महिला पदाधिकारी पूजा उर्फ

    पूनम चौधरी तीन के पुलिस रिमांड पर है.

    मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच की टीम की ओर से पूजा से पूछताछ की जा रही है. पूजा उर्फ पूनम चौधरी से अब तक की गई पूछताछ के बाद ही क्राइम ब्रांच की टीम ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी रईस खान को गोगोर से गिरफ्तार किया था. इसके बाद रईस को पोक्सो कोर्ट में पेश किया गया. जहां पोक्सो कोर्ट ने आरोपी को 29 अक्टूबर तक न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया.

    गौरतलब है कि नाबालिग के परिजनों की ओर से 22 सितम्बर को महिला थाने में बीजेपी महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा उसके सहियोगी एफसीआई कार्मिक हीरालाल मीना और कांग्रेस सेवा दल की पूर्व जिलाध्यक्ष पूजा उर्फ पूनम चौधरी के खिलाफ नाबालिग का देह शोषण करवाने का मामला दर्ज करवाया था. मामले पर कार्यवाही करते हुये पुलिस अब तक तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.

    वहीं पुलिस नाबालिग से दुष्कर्म करने अन्य 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. कांग्रेस सेवा दल की पूर्व महिला पदाधिकारी पूजा उर्फ पूनम चौधरी को छोड़कर सभी आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में हैं. मामला हाई प्रोफाइल होने और पुलिस की जांच पर सवाल उठाने के बाद अब मामले की जांच जयपुर क्राइम ब्रांच की टीम की ओर से की जा रही है. क्राइम ब्रांच के एसपी अनिल कायल के नेत्रत्व में क्राइम ब्रांच की टीम तीन दिन के पुलिस रिमांड पर चल रही पूजा उर्फ पूनम चौधरी से पूछताछ कर रही है और इस मामले अन्य लोगों के नाम सामने आने की उम्मीद है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोहली ने आरसीबी के लिए लगाया मैचों का दोहरा शतक
    Next Article बेटियों को सुरक्षा देने में विफल हेमंत इस्तीफा दे : भाजपा

    Related Posts

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    June 6, 2026

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.