Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र में राजनैतिक उथल-पुथल तेज, सबके अपने-अपने दावे
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र में राजनैतिक उथल-पुथल तेज, सबके अपने-अपने दावे

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और प्रवासी मजदूरों के मुद्दे के बीच राजनैतिक उथल-पुथल भी तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि मातोश्री से लेकर राजभवन तक बैठकों का दौर जारी है. एनसीपी प्रमुख शरद पवार और भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण राणे की राज्यपाल से अलग-अलग मुलाकात के बाद सियासी सरगर्मी और बढ़ गई है.

    एनसीपी प्रमुख शरद पवार जहां राज्यपाल से मिले, वहीं मातोश्री में भी उद्धव ठाकरे के साथ करीब डेढ़ घंटे तक मंत्रणा करते रहे. गौरतलब है कि राज्य में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे ने राज्यपाल से मुलाकात कर सेना बुलाने की मांग की है. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस का कहना है कि भाजपा से सत्ता से बाहर होना बर्दाश्त नहीं हो रहा है. तो शिवसेना सांसद संजय राउत का कहना है कि सरकार मजबूत है और चिंता की कोई बात नहीं है.

    भाजपा नेता नारायण राणे ने कहा कि सरकार कुछ नहीं कर सकती. लोगों की जान नहीं बचा सकती है, सरकार विफल हो रही है. इस सरकार में कोरोना से सामना करने की क्षमता नहीं हैं. इसलिए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए.

    उन्होंने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद सेना बुलाने की भी बात कही है. राणे ने कहा कि हमने राज्यपाल जी से अनुरोध किया है कि लोगों की जान बचाने, उनको सही इलाज देने के लिए महानगर पालिका और राज्य सरकार के अस्पतालों को सेना के हवाले कर दिया जाए. राणे ने दावा किया है कि उद्धव ठाकरे अनुभवहीन मुख्यमंत्री हैं जो पुलिस और प्रशासन को नहीं चला सकते हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अस्पतालों की हालत खराब है.

    दूसरी तरफ शिवसेना सांसद और वरिष्ठ नेता संजय राउत ने भाजपा के आरोपों को लेकर कहा कि सरकार मजबूत है और चिंता की कोई बात नहीं है. उन्होंने लिखा कि माननीय शरद पवार और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कल शाम मातोश्री में मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच करीब डेढ़ घंटे तक चर्चा हुई. अगर कोई सरकार की स्थिरता के बारे में खबरें फैला रहा है, तो इसे पेट का दर्द माना जाना चाहिए. सरकार मजबूत है और कोई चिंता नहीं है, जय महाराष्ट्र. वहीं एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने आज सुबह एक बयान जारी कर कहा कि उद्धव सरकार के ऊपर कोई खतरा नहीं है. कांग्रेस की मदद से सरकार स्थिर है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउबर ने की भारत में 600 कर्मियों को नौकरी से निकालने की घोषणा
    Next Article सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी में भी जबरदस्त तेजी

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.