Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘हम करके रहेंगे’: मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए दिया नया नारा
    Breaking News Business Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा कारोबार खबरीलाल खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना समस्तीपुर सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ‘हम करके रहेंगे’: मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए दिया नया नारा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2026No Comments7 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ‘हम करके रहेंगे’: मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए दिया नया नारा
    मोदी दूसरी लीड 25 वर्ष

    नयी दिल्ली, सात अक्टूबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना साकार करने के लिए ‘‘हम करके रहेंगे’’ का नारा देते हुए बुधवार को कहा कि यह लक्ष्य दूरदर्शी नीतियों एवं कड़ी मेहनत से हासिल किया जाएगा।

    प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावों के दौरान जाति के आधार पर समाज को बांटे जाने को देश के सामने मौजूद बड़ी चुनौतियों में से एक बताया।

    मोदी ने निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर उनके 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ को संबोधित करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सरकार की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया और कहा कि जो बातें कभी अकल्पनीय लगती थीं, वे अब संभव हो गई हैं।

    प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘2026 में आज हम विकसित भारत का जो सपना देख रहे हैं, वह निश्चित रूप से पूरा होगा। भारत के रुकने का अब कोई कारण नहीं है। सौ साल पहले हमारी आबादी 40 करोड़ से भी कम थी और आज हम 140 करोड़ से अधिक हैं। ये 140 करोड़ नागरिक मिलकर 2047 तक विकसित भारत बनाएंगे और हम निश्चित रूप से ऐसा करके रहेंगे। हम करके रहेंगे।’’

    प्रधानमंत्री ने हालांकि आगाह किया कि वोट बैंक के फायदे के लिए समाज को बांटना देश के सामने मौजूद सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियां किसी जाति या समुदाय में भेद नहीं करतीं।

    उन्होंने कहा, ‘‘जब किसी किसान के खेत में पानी नहीं होता तो क्या यह समस्या केवल एक जाति को प्रभावित करती है? जब बिजली नहीं होती तो क्या अंधेरा केवल एक समुदाय के यहां होता है? इसका जवाब है-नहीं। अगर समस्या सबकी है तो समाधान भी सबके लिए होना चाहिए।’’

    उन्होंने कहा कि किसने सोचा होगा कि एक दशक के भीतर 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकल सकते हैं लेकिन भारत ने यह करके दिखाया।

    प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इसीलिए मुझे 140 करोड़ भारतीयों की शक्ति और उनके सामर्थ्य पर विश्वास है। मैं 25 वर्ष के अनुभव के बाद विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हम अपनी आंखों के सामने भारत का कायाकल्प होते देख रहे हैं।’’

    मोदी ने कहा, ‘‘2047 तक विकसित भारत बनना- हम करके रहेंगे। दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होना- हम करके रहेंगे। आत्मनिर्भर बनना- हम करके रहेंगे। वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनना- हम करके रहेंगे। ओलंपिक की मेजबानी करना- हम करके रहेंगे। अंतरिक्ष में कदम बढ़ाना- हम करके रहेंगे। यह ऊर्जा, यह उत्साह और यह आत्मविश्वास असाधारण है।’’

    ‘फ्लाईदुबई’ के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि सह-पायलट द्वारा चाकू मारे जाने के कारण घायल होने के बावजूद उन्होंने इजराइल जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश नाकाम कर दी।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया भारतीय पायलट की चर्चा कर रही है और वह दिन भी आएगा जब दुनिया भारत में बने विमानों की चर्चा करेगी।

    उन्होंने कहा, ‘‘ये लक्ष्य दूरदर्शी नीतियों और अथक परिश्रम से हासिल किए जाएंगे। भारत के सामने चुनौतियां हो सकती हैं लेकिन हमारे पास 140 करोड़ समाधान भी हैं।’’

    मोदी सात अक्टूबर 2001 से प्रशासन के प्रमुख के पदों पर लगातार बने रहे हैं। वह पहले तीन कार्यकाल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और इसके बाद लगातार तीन लोकसभा चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री बने।

    मोदी ने कहा कि सात अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते समय उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि यह मुकाम आएगा।

    उन्होंने कहा, ‘‘आज मैंने प्रशासन के प्रमुख के रूप में लगातार सेवा करते हुए 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। मुझ पर विश्वास जताने के लिए मैं भारत की जनता के सामने नतमस्तक हूं। मेरे लिए जनता भगवान है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मेहनती कार्यकर्ता मेरी ताकत हैं। मैं देश की जनता के चरणों में सिर झुकाकर नमन करता हूं।’’

    प्रधानमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी सहयोगियों और लोकतंत्र के प्रति गहरी आस्था रखने वाले सभी लोगों के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

    मोदी ने कहा कि पिछले 25 वर्ष में अनेक चुनाव हुए और चाहे विधानसभा चुनाव हों या लोकसभा चुनाव, जनता ने अपनी सेवा के लिए उन्हें हर बार चुना।

    उन्होंने कहा, ‘‘आज मैं भारत के लोकतंत्र और भारत के संविधान को भी नमन करता हूं। मैं आज जहां भी हूं और जिस भी पद पर हूं, उसमें सबसे बड़ा योगदान जनता का है।’’

    मोदी ने कहा, ‘‘मेरे लिए जनता ईश्वर का ही रूप है। करोड़ों भारतीयों का विश्वास और असंख्य पार्टी कार्यकर्ताओं का परिश्रम हमेशा मेरी सबसे बड़ी ताकत रहे हैं।’’

    प्रधानमंत्री ने कहा कि जब वह पीछे मुड़कर देखते हैं, उनके मन में केवल कृतज्ञता का भाव आता है और वह हर उस व्यक्ति एवं हर उस अनुभव के आभारी हैं, जिसने उन्हें कुछ न कुछ सिखाया।

    उन्होंने कहा, ‘‘मेरे शिक्षकों ने मुझे विनम्रता सिखाई। जिन्होंने मुझे गिराया, उनसे मैंने फिर से उठना सीखा। शुभचिंतकों ने मुझे प्रोत्साहित किया जबकि आलोचकों ने मुझे आत्ममंथन करना सिखाया। जो मेरे साथ खड़े रहे, उन्होंने मुझे विश्वास की ताकत दिखाई।’’

    उन्होंने कहा कि देश ने उन्हें बहुत आशीर्वाद दिया है और इसलिए देश के प्रति उनकी जिम्मेदारी भी सबसे बड़ी है।

    मोदी ने कहा, ‘‘मेरा वास्तव में यह मानना है कि मुझ पर सबसे पहला अधिकार देश के प्रत्येक नागरिक का है। जनता के विश्वास के ये 25 वर्ष और अनुभव के ये 25 वर्ष बहुत बड़ी पूंजी हैं। यह पूंजी केवल मोदी की नहीं, बल्कि राष्ट्र की है। भारत माता की प्रत्येक संतान का इस पूंजी पर अधिकार है।’’

    प्रधानमंत्री ने कहा कि सीखने की ललक हमेशा से उनके जीवन का हिस्सा रही है और वह आज भी खुद को विद्यार्थी मानते हैं तथा हर दिन कुछ नया सीखने की कोशिश करते हैं।

    उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कभी महसूस नहीं किया कि मैं अकेला हूं। ऐसे असंख्य स्वयंसेवक हैं, जो भारत की सांस्कृतिक आत्मा के संरक्षक हैं और जिनका एकमात्र उद्देश्य भारत की सेवा करना है। वे इसी भावना के साथ जीते हैं और हर पल खुद को याद दिलाते हैं कि ‘हम सेवक हैं, हम मानवता के सेवक हैं।’ ’’

    मोदी ने कहा, ‘‘राष्ट्र की सेवा में प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ जुटे प्रत्येक स्वयंसेवक और कार्यकर्ता को मैं आदरपूर्वक नमन करता हूं।’’

    मोदी ने कहा कि जिन्होंने उनका विरोध किया, उन्होंने उन्हें लोकतंत्र की ताकत समझाई, हर संकट ने उनके धैर्य की परीक्षा ली, हर सफलता ने उनकी जिम्मेदारी बढ़ाई और हर उपलब्धि ने उन्हें बड़े लक्ष्यों की ओर बढ़ने का साहस और संकल्प दिया।

    उन्होंने कहा, ‘‘आज का दिन केवल स्मृतियों का दिन नहीं है। यह अपने संकल्पों में नयी ऊर्जा भरने का दिन है। यह उस वचन को दोहराने और उस इरादे को व्यक्त करने का दिन है, जो कहता है कि हम करके रहेंगे।’’

    प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन का रिपोर्ट कार्ड ऐसे व्यक्ति का कार्ड है, जिसने केवल संगठन के लिए काम किया।

    उन्होंने कहा, ‘‘मैं दूसरों को चुनाव लड़ाता था लेकिन खुद कभी एक भी चुनाव नहीं लड़ा था। अगर चुनावी राजनीति में चमकने की इच्छा होती तो मैं बहुत पहले मैदान में उतर सकता था लेकिन मेरा स्वभाव ऐसा नहीं था। बचपन से मुझे यही शिक्षा और संस्कार मिले कि मैं महत्वाकांक्षा के लिए नहीं, बल्कि मिशन के लिए जीने वाला व्यक्ति हूं।’’

    मोदी ने कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारियां मिलीं, उन्होंने उन्हें एक के बाद एक निभाया।

    उन्होंने कहा, ‘‘जीवन का केवल एक लक्ष्य रहा- देश की निस्वार्थ सेवा। मेरे लिए कर्म ही सब कुछ है, कर्म ही मेरा धर्म है।’’

    प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मेरा अधिकार मेरे कर्म पर है, इसलिए मैं कर्म को अपना कर्तव्य मानता हूं। मैं पूरी क्षमता के साथ हर कर्म करता रहूंगा और निरंतर कर्म करता रहूंगा। काम रुकना नहीं चाहिए और प्रयास थमना नहीं चाहिए।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मेरे लिए कर्म केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि देश के प्रति मेरी भक्ति है।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर मेगा शिविर, SIR कार्यों में तेजी के निर्देश
    Next Article बिंदल मॉल फायरिंग के दो आरोपी मुठभेड़ में घायल, हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग

    Related Posts

    अर्जुन मुंडा की माताजी के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना

    November 23, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

    November 23, 2026

    मोदी का निशांत को गले लगाना महज स्नेह नहीं, बिहार की राजनीति में भविष्य का संकेत?

    November 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अर्जुन मुंडा की माताजी के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

    मोदी का निशांत को गले लगाना महज स्नेह नहीं, बिहार की राजनीति में भविष्य का संकेत?

    पोक्सो एक्ट की रिपोर्टिंग से अनभिज्ञ हैं झारखंड के अनेक सीनियर पत्रकार और नामी वकील – कवि कुमार

    क्या मशीनों को मनुष्य की हत्या का अधिकार होगा?

    जीटीए-6 की चर्चा के बीच रोजगार के सवालों से कब तक दूरी?

    बालू स्टॉक यार्ड में वाहन की चाबी छीन 30 हजार रुपये मांगने का आरोप, अवैध बालू कारोबारी का चौका थाना पर पुलिस पर बनाया दबाव

    प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा पर 24 नवंबर को भारी वाहनों की नो एंट्री

    21 साल बाद मुख्यमंत्री के हाथों सोनपुर मेले का उद्घाटन, 32 दिनों तक चलेगा विश्व प्रसिद्ध मेला

    झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर निरल पूर्ति उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.